27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क पर संदिग्घ हालत में मिली युवक की लाश, पास मिली इन चीजों से जताई जा रही हत्या की आशंका

संदेहास्पद स्थिति में पुलिस को सड़क पर पड़ा शव मिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 1 Jul 2018, 5:29 PM IST

CG Crime

सड़क पर संदिग्घ हालत में मिली युवक की लाश, पास मिली इन चीजों से जताई जा रही हत्या की आशंका

फिंगेश्वर. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के ग्राम पथर्री रोड पर 32 वर्षीय युवक की संदेहास्पद स्थिति में पुलिस को सड़क पर पड़ा शव मिला। शव के पास सड़क में खून बिखरा मिला।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को राजिम महासमुंद मार्ग पर ग्राम पथर्री जाने के रास्त में पक्की सड़क के बीचो बीच अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बराबद किया।

वहीं शव के पास कुछ दूरी में बाइक सीजी 06-9619 भी खड़ी हुई अवस्था में ठीक ठाक मिली। थाना प्रभारी संतोष सिंग एवं पुलिस स्टाफ ने शव को पोस्ट मार्टम लिए भेजा। मृतक की पहचान नहीं होने के कारण शव के पास मिले बाइक नंबर को आरटीओ से मिलान करने पर पता चला की बाइक मालिक का नाम शैलेंद्र मारकंडे ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद का रहने वाला है।

बस इसी जानकारी के आधार पर पटेवा थाने से संपर्क कर पता साजी किया गया तो मृतक का नाम शैलेन्द्र मारकंडे पिता दयालाल मारकंडे उम्र 32 वर्ष निकला। पटेवा पुलिस के माध्यम से ही उनके परिजन को घटना की जानकारी देकर उन्हें फिंगेश्वर थाना बुलाया गया। मृतक का भाई यशवंत मारकंडे ने थान पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों के आने के बाद शव का पीएम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।

READ MORE: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर कार और यात्री जीप में जोरदार टक्कर, 7 की दर्दनाक मौत

घटना स्थल के पास शराब की बोतल मिला। मृतक के जेब से पर्स एवं मोबाइल का गायब था। वहीं मृतक के सिर के पिछले हिस्से मे गंभीर चोट, सामने चेहरे पर धारदार चोट के निशान थे। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के बाद ही वह अपनी कार्रवाई तेज करेगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग