12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क पर पड़ा तड़प रहा था युवक, गाड़ी रोक मदद के लिए दौड़े पूर्व विधायक, अस्पताल पहुंचाकर बचा ली जान

Former MLA of Susner Rana Vikram Singh saved the life of an injured youth संवेदनहीनता के इस दौर में मध्यप्रदेश के एक पूर्व विधायक ने संवेदनशीलता और मानवीयता की नई मिसाल पेश की।

2 min read
Google source verification
Former MLA of Susner Rana Vikram Singh saved the life of an injured youth

Former MLA of Susner Rana Vikram Singh saved the life of an injured youth

संवेदनहीनता के इस दौर में मध्यप्रदेश के एक पूर्व विधायक ने संवेदनशीलता और मानवीयता की नई मिसाल पेश की। वाहन दुर्घटना में घायल एक युवक को सड़क पर पड़े तड़पता देख वे तुरंत अपनी गाड़ी रोककर मदद के लिए दौड़े। पूर्व विधायक ने बुरी तरह घायल युवक को तुरंत अपनी ही गाड़ी से अस्पताल भी पहुंचाया। समय पर इलाज मिल जाने से युवक की जान बच गई। अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया कि युवक की हालत अब खतरे से बाहर है।

सुसनेर के पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह ने शनिवार को इंसानियत और दरियादिली का उदाहरण पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल युवक की मदद कर उसकी जान बचा ली। उन्होंने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचा ​दिया जहां समय पर इलाज मिल जाने से युवक बच गया।

यह भी पढ़ें: एमपी को एक और वंदे भारत की सौगात! तीन बड़े शहरों के बीच चलेगी नई स्लीपर ट्रेन

यह भी पढ़ें: एमपी में कर्मचारियों-अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, घोषित हुए 12 नए अवकाश, शुरु हो गया अमल

यह भी पढ़ें: एमपी में पेट्रोल पंपों पर नकद भुगतान बंद, लागू हुई कैशलैस व्यवस्था, ऑनलाइन ही मिलेगा पेट्रोल डीजल

पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह नलखेड़ा जा रहे थे। रास्ते में लक्ष्मीपुरा के पास उन्होंने सड़क किनारे एक युवक गंगाराम मीणा को जमीन पर पड़े तड़पते हुए देखा। घायल को देखते ही राणा विक्रम सिंह ने बिना देर किए अपनी गाड़ी रोकी और उसकी मदद के लिए दौड़े।

पूर्व विधायक राणा ने तुरंत निजी गाड़ी में घायल को बैठाया और सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। वहां उन्होंने डॉ. अखिलेश कुमार बागी से घायल की स्थिति की जानकारी ली। डॉ. बागी ने बताया कि गंगाराम मीणा की हालत स्थिर है। समय पर इलाज मिल जाने से वह अब पूरी तरह खतरे से बाहर हैं।

खनोटा गांव के निवासी गंगाराम मीणा के मुताबिक वे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे बुरी तरह घायल हो गए। इधर पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह की मानवीयता की सभी लोग सराहना कर रहे हैं।