26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टैंकर रैली में जयवर्धन सिंह का अलग अंदाज, कार्यकर्ताओं को बैठाकर चलाया ट्रेक्टर, बोले- जीत स्पष्ट है

विधायक विपिन वानखेड़े ने रविवार को एक विशाल टैंकर रैली का आयोजन किया। इस रैली में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह खुद ट्रेक्टर चलाते नजर आए।

2 min read
Google source verification
jayvardhan singh tanker rally

टैंकर रैली में जयवर्धन सिंह का अलग अंदाज, कार्यकर्ताओं को बैठाकर चलाया ट्रेक्टर, बोले- जीत स्पष्ट है

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रदेश में सक्रीय सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। एक तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद रोजाना एक के बाद एक रैलियां और जनसभाएं करते हुए लगातार घोषणाएं कर रहे हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश का विपक्षी दल यानी कांग्रेस इन जनसभाओं और रैलियों के जरिए अपना दल-बल दिखाने के साथ साथ सरकार के कार्यों की बुराइयों को गिनाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में प्रदेश के आगर मालवा में विधायक विपिन वानखेड़े ने रविवार को एक विशाल टैंकर रैली का आयोजन किया। खास बात ये है कि, इस विशाल रैली में पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह भी शामिल हुए। यहां जयवर्धन का अनोखा अंदाज भी देखने को मिला।


दरअसल, करीब 250 टैंकर के साथ ये रैली आगर के कंपनी गार्डन से शुरू हुई, जो 25 किलोमीटर की यात्रा करते हुए बड़ोद पहुंची। इस रैली की खास बात ये रही कि, इसमें पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह खुद पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने साथ बैठाकर ट्रैक्टर चलाते नजर आए। इस दौरान जयवर्धन सिंह के साथ ट्रैक्टर पर विधायक विपिन वानखेड़े, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता समेत कांग्रेस के कई कार्यकर्ता सवार थे। टैंकर रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- ये क्या बोल गए नेता प्रतिपक्ष : VHP, बजरंग दल और BJP को बताया RSS की औलाद, वीडियो वायरल


विशाल रैली में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता

इस दौरान विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि, जो सैलाब विपिन वनखेड़े के द्वारा आयोजित इस रैली में उमड़ा है, उससे ये बात तो पूरी तरह स्पष्ट है कि, यहां की जनता विपिन वानखेड़े और कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में इस बार कांग्रेस की ही सरकार बनने जा रही है। कमलनाथ की अगुवाई में एक बार फिर प्रदेश में हमारी सरकार बन रही है।

यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के आरोप पर सौगंध खाकर बोले भाजपा विधायक- अगर 1 रुपए भी खाए हों तो परिवार समेत मर जाऊं, वीडियो वायरल