
MP News :मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। बड़ौद थाना क्षेत्र के ग्राम नाना देहरिया के एक 35 वर्षीय युवक पर चार भाइयों सहित 6 लोगों ने एक साथ तलवार से हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक का प्राइवेट पार्ट(Private part cut) काट दिया। आनन-फानन में गंभीर घायल को सुसनेर सिविल अस्पताल लाया गया। घायल को इंदौर रेफर किया है।
प्रथमदृष्टया मामला अवैध संबंध से जुड़ा सामने आया है। जानकारी मुताबिक नाना देहरिया का ईश्वर सौंधिया (35) शुक्रवार दोपहर गांव से सोलर प्लांट पर मजदूरी करने जा रहा था, तभी आरोपियों ने हमला कर दिया। सुसनेर पुलिस ने आरोपी लालसिंह, कालू सिंह, कृपाल सिंह, दरबार सिंह चारों पिता सरदार सिंह निवासी पिपलिया नानकार समेत दो अन्य के खिलाफ शून्य पर कायमी कर थाना बड़ौद को मामले की जिमेदारी सौंपी है।
ईश्वर को नाना देहरिया के एक ही परिवार के पांच एवं एक अन्य गांव के कुल 6 लोगों ने घेर लिया और पहले कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। हमलावरों में से एक व्यक्ति ने तलवार से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया।
35 वर्षीय युवक के साथ दर्दनाक वारदात हुई है। मामला अवैध संबंध से जुड़ा है। 6 माह पहले भी विवाद हुआ था। एक आरोपी गिरफ्त में आ चुका है। बाकी भी जल्द पकड़े जाएंगे।- मोतीलाल कुशवाहा, सीएसपी, आगर
Updated on:
19 Apr 2025 12:54 pm
Published on:
19 Apr 2025 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allअगार मालवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
