
आगर-मालवा। एक मन्नत के कार्यक्रम में बकरे की बलि चढ़ाने में बड़ा हादसा हो गया। बकरे की गर्दन पर वार के दौरान तलवार फिसलकर सामने बैठे युवक की गर्दन पर जा लगी। इससे युवक की मौत हो गई और मन्नत कार्यक्रम मातम में बदल गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
कानड़ थाना क्षेत्र के ग्राम झिकडिया से शुक्रवार को भेरू पूजन के लिए ग्रामीण डग के पास सुवासरा जिला मंदसौर थाना क्षेत्र के ग्राम खेजड़िया गए थे। वहां मन्नत के पूर्ण होने पर बकरे की बलि चढ़ाना प्रस्तावित थी।
भेरू महाराज के सामने बकरे की गर्दन पर तलवार से वार किया तो उसी दौरान बलि देने वाले के हाथ से अचानक से तलवार फिसल गई और सीधे सामने बैठे विक्रम पिता देवीसिंह सौंध्या (30) निवासी झिकड़िया की गर्दन पर लगी। परिजन आनन-फानन में विक्रम को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही विक्रम ने दम तोड़ दिया। युवक का लगातार खून बह रहा था। तलवार सीधे गर्दन पर जाकर लगी थी।
चिकित्सकों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है। थाना प्रभारी कानड़ एनएस ठाकुर ने कहा, शून्य पर कायमी कर घटना स्थल वाले थाने पर मामला भेजा जाएगा।
मच गई चीख-पुकार
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिवार और समाज के लोग मौजूद थे। हादसे के बाद जैसे ही तलवार युवक की गर्दन पर लगी, वहां चीख-पुकार मच गई। पूरा कार्यक्रम मातम में बदल गया। परिजन जैसे-तैसे खून से लतपथ युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Updated on:
07 May 2022 02:10 pm
Published on:
07 May 2022 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allअगार मालवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
