5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगार मालवा

वीडियो: साइकिल चोरी के आरोप में युवक को रस्सी से बांधा, पैरों से कुचला, दी तालीबानी सजा

युवक की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो लोग एक युवक को जमीन पर गिराकर पीट रहे हैं। ‌पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Google source verification

कानपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक को कुछ लोग लात जूते से पीट रहे हैं। मौके पर भीड़ भी इकट्ठा है। बताया जाता है साइकिल चोरी के आरोप में युवक को पीटा जा रहा है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना बिल्हौर थाना क्षेत्र के छोटी बाजार का बताया जा रहा है।

इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर अजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि साइकिल चोरी के अंदेशा में युवक की पिटाई की गई है। दोनों युवकों के खिलाफ संगत धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।