
Bharat Vikas Parishad
आगरा। भारत विकास परिषद सम्पर्क शाखा का 23वां अधिष्ठापन समारोह होटल क्रिस्टल सरोवर प्रीमियर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रख्यात चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने किया। उन्होंने भारत विकास परिषद के कार्यक्रमों में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां सिर्फ सेवा कार्य ही नहीं संस्कारों को भी महत्व दिया जाता है।
ये भी पढ़ें - भाजपा विधायक और समाजसेवा का नाम, जनता से वसूल रहे दाम
बनाई भगवान कृष्ण की तस्वीर
पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने श्रीकृष्ण की तस्वीर बनाकर अपनी कला का लाइव प्रदर्शन भी किया। मुख्य वक्ता डॉ. केशव दत्त गुप्ता ने भारत विकास परिषद के गौरवमयी इतिहास, दर्शन व विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया। स्वागाताध्यक्ष विजेन्द्र सिंह वर्मा ने सभी का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. तरुण शर्मा व जेके जुनेजा ने भी अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से डॉ. दीपा रावत व राजेश वर्मा ने की।
ये भी पढ़ें - ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा तो केवल आगरा में, जेवर में नहीं, जानिए नई बात
ली गई शपथ
इस अवसर पर नई कार्यकारिणी सहित राजेश वर्मा ने अध्यक्ष, अम्बा प्रसाद गर्ग ने सचिव व अभिनव भटनागर ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। पद्मश्री कृष्ण कन्हाई जी का परिचय अजय रंगीला ने व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमित अग्रवाल ने दिया।
ये भी पढ़ें - जुए और सट्टे को लेकर डीएम-एसएसपी ने दिए ये निर्देश, देखें वीडियो
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम मनोज कुमार रावत, वीरेन्द्र सिंघल, सुरेश जैन, अजीत फौजदार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. दिग्जेन्द्र सिंह, मनोज बंसल, डॉ. अमी आधार निडर, अपूर्व मित्तल, डॉ. संध्या जैन, डॉ. रीता निगम, डॉ. रश्मि कपूर सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन अम्बा प्रसाद गर्ग व अनुराग किशोर वार्ष्णेय ने किया।
Published on:
07 May 2018 07:28 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
