लाश मिली कमरे में, ससुरालीजन हुए फरार
थाना शाहगंज क्षेत्र में चित्रशाला कारोबारी रामप्रसाद महाजन की पुत्रवधू 27 वर्षीय संजना की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। संजना के पति विनय सहित सभी ससुरालीजन फरार हो गए हैं। संजना की लाश ससुरालीजनों को घर के एक कमरे में पंखे पर चुन्नी का फंदे पर लटकी हुई मिली थी। बताया गया है कि जिस समय संजना की मौत हुई उस दौरान संजना 10 वर्षीय पुत्र शुभम और 7 वर्षीय पुत्र आर्यन चित्रशाला की बाड़ी में खेल रहे थे। संजना की बहन का आरोप है ससुरालीजनों ने पहले हत्या की उसके बाद लाश को पंखे पर लटका दिया। संजना की बहन का आरोप है कि इससे पहले भी कई बार संजना के साथ मारपीट की जा चुकी है। इस मामले में पहले भी मुकदमा लिखवाया गया था। आए दिन दहेज की मांग को लेकर संजना के ससुरालीजन मारपीट करते थे।