4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई ने पांच वर्षीय अपनी मासूम बहन के साथ ​किया कुछ ऐसा, कांप उठेगी रूह…

थाना ताजगंज धांधूपुरा में बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Nov 02, 2018

5 year old girl

5 year old girl

आगरा। थाना ताजगंज धांधूपुरा में बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है। यहां पर भाई ने अपनी पांच वर्षीय मासूम को हवस का शिकार बनाया। परिजनों ने जब मासूम को गंभीर हालत में देखा, तो उनके होश उड़ गए। मासूम को उपचार के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

यहां का है मामला
रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली ये घटना धांधूपुरा की है। यहां पर भाई ने अपनी ही 5 वर्षीय मासूम बहन को ही हवस का शिकार बना लिया। बालिका के पिता ने बताया कि आरोपी उसकी दूसरी पत्नी का पुत्र है, जो मिठाई की दुकान पर काम करता है। वह मासूम बहन को साइकिल से लेकर मिठाई के गोदाम में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ बलात्कार किया। उसकी हालत बिगड़ी तो वह उसे घर छोड़कर चला गया।


पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
परिजनों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही बालिका की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि मासूम की हालत गंभीर है। वहीं मासूम बालिका बेहद डरी और सहमी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग