
aaj ka rashifal
आगरा। आज शुक्रवार है। जिन लोगों के जीवन में धन का अभाव है, सम्पन्नता का अभाव, गृहस्थ जीवन में तनाव है, वे शुक्रवार का व्रत करें, माता लक्ष्मी का पूजन करें, समस्त स्त्री जाति का सम्मान करें। गौ सेवा करें, गौ दान करें, इत्र का प्रयोग करें। घर में साफ सफाई करें, उससे घर में स्मपन्नता आती है।
मेष - आज धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा में भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में श्रम अधिक करना होगा। व्यापार में उधार देने से बचें। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। राजनैतिक उच्चपदाधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा।
वृष - आज सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। अनचाही यात्रा करनी पड़ेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी तनाव मिल सकता है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुन - आज व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। किसी भी अतिथि के आगमन क? योग ?? बनेगा। व्यापारिक क्षेत्र में नए अनुबंध होंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग एवं उपहार प्राप्त हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन में अकारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे।
कर्क - आज वाणी पर संयम रखें। किसी प्रियजन से मतभेद हो सकते है। राजनैतिक क्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में शक या अविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण के योग हैं।
सिंह - आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना होगा। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या - आज सुखद यात्रा होगी। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम सम्पन्न होगा। माता से अकारण अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।
तुला - आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। नवीन वाहन खरीदने का योग बनेगा। समाज में ख्याति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चित - आज परिवार में अकारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। सुख सुविधा पर धन व्यय करेंगे। गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा।
धनु - आज कार्य की अधिकता बनी रहेगी। आपकी कार्यशैली एवं व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। यात्रा के योग बनेंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव दूर होगा। धन लाभ होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी प्रियजन से भेंट होगी।
मकर - आज अनचाही यात्रा करनी पडेगी। संबंधों में अकारण संदेह उत्पन्न होगा। आपकी कटुवाणी प्रियजनों को दुख देगी। व्यापार में धन लाभ के नए स्त्रोत खुलेंगे।
कुंभ - आज आपको स्वादिष्ट मनपसंद भोजन मिलेगा। जीवन साथी संग अच्छा समय गुजारेंगे। व्यापार में धन लाभ एवं उन्नति होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे।
मीन - आज अपने उच्चाधिकारी से सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। मिष्ठान प्राप्त होगा।
Published on:
01 Jun 2018 09:52 am
