31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर लीजिए कैश का इंतजाम, दीपावली पर तरस सकते हैं ‘लक्ष्मी’ के लिए, ये है बड़ी वजह

दीपावली की खुशियों को कैश की कमी फीकी न कर दे इसलिए आपके लिए ये खबर काम की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 3 Nov 2018, 4:20 PM IST

आगरा। दीपावली की खुशियों को कैश की कमी फीकी न कर दे इसलिए आपके लिए ये खबर काम की है। जी हां, समय रहते इंतजाम नहीं किया तो त्यौहारी सीजन में कैश की किल्लत से जूझ सकते हैं आप क्योंकि पांच दिन लगातार बैंक बंद रहने वाली है। इसलिए शॉपिंग, घर का सामान खरीदने से लेकर कैश का इंतजाम पहले की कर लीजिए एन वक्त का इंतजार करना महंगा पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- 5 नवंबर से शुरू हो रहा दीपों का पंच दिवसीय त्योहार, जानिए धनतेरस से लेकर भाईदूज तक पूजन, दीपदान, खरीददारी व टीका करने तक का शुभ मुहूर्त

एटीएम दे चुके हैं जवाब

आगामी सात नवंबर को दीपावली है। ऐसे मेंं हर किसी को रुपयों की जरूरत है। लेन देन तेजी से हो रहा है। बाजारों में भी लगातार भीड़ है लेकिन सात से लेकर 11 नवंबर पर कैश की किल्लत से जूझना पड़ सकता है। सात नवंबर से 11 नवंबर तक लगातार पांच दिन तक बैंकों की छुट्टी रहने वाली। ऐसे में एटीएम में भी कैश की कमी हो सकती है। ऐसा पहले भी हो चुका है जब बैंकों की लंबी छुट्टी के दौरान एटीएम जवाब दे गिए। इसलिए पहले ही कैश का इंतजाम कर लीजिए।

यह भी पढ़ें- दक्षिणांचल के तीन जिले 'सौभाग्यशाली' घोषित

ये है छुट्टी का कारण

बता दें कि सात नवंबर को दिपावली है तो वहीं आठ नवंबर को गोवर्धन पूजा, नौ नवंबर को भैयादूज का त्योहार है, दस नवंबर को सेकंण्ड सेटर्डे और 11 नवंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगी। कुल मिलाकर सात के बाद 11 तक पूरे पांच दिन बैंक बंद रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश