31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दक्षिणांचल के तीन जिले ‘सौभाग्यशाली’ घोषित

उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने डीवीवीएनएल के मथुरा, हाथरस और चित्रकूट को सौभाग्यशाली घोषित किया।    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 2 Nov 2018, 7:56 PM IST

UP Energy Minister Shrikant Sharma

दक्षिणांचल के तीन जिले 'सौभाग्यशाली' घोषित

आगरा। दीपावली से पहले दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड डिस्कॉम क्षेत्र के तीन जिलों को शत प्रतिशत रोशन कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने डीवीवीएनएल के मथुरा, हाथरस और चित्रकूट को सौभाग्यशाली घोषित किया। इससे पहले ऊर्जामंत्री ने सौभाग्य योजना की जनपदवार समीक्षा भी की।

इतने दिए गए कनेक्शन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम सभागार में मीडिया से मुखातिब होते ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि 31 अक्टूबर तक मथुरा, हाथरस और चित्रकूट को सौभाग्य योजना के तहत शत प्रतिशित विद्युतीकृत कर दिया गया है। तीनों जिलों को सौभाग्यशालली घोषित करते हुए उन्होंने बताया कि मथुरा में 1709 मजरों के अंतर्गत 30176 पोल, 1256 किलो मीटर एलीटी/एचटी लाइन खींच कर 62034 संयोजन निर्गत किए गए। चित्रकूट में 2597 मजररों के अंतर्गत 36340 पोल और 1507 किलो मीटर एलटी/एचटी लाइन लगा कर 80301 कनेक्शन दिए गए। इसी तरह हाथरस में 1369 मजरों के अंतर्गत 41859 कनेक्शन दिए गए हैं। इन तीनों जनपदों को सौभाग्यशाली जनपद घोषित कर दिया गया है।

छोटे मजरे भी होंगे रोशन

साथ ही जिन मजरों में विद्युत तंत्र विकसित नहीं हो पा रहा है वहां यूपी नेडा के द्वारा सोलर पैनल के माध्यम से बिजली पहुंचाई जाएगी। ऐसे मजरे हाथरस में 25 और चित्रकूट में 500 हैं। इन मजरों को रोशन करने के लिए सरकार 202 लाख रुपए खर्च कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश