
बीडीओ की पत्नी दीपिका सिंह ने आगरा पुलिस कमिश्नर से शिकायत की।
बीडीओ अनिरुद्ध प्रताप सिंह की पत्नी दीपिका सिंह चौहान ने सोमवार को आगरा कमिश्नर से ऋतु माहेश्वरी सेमिलने गई थीं। वो नहीं मिलीं तो आगरा वे पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड़ से मिलने आगरा पुलिस लाइंस गईं। उन्होंने अपने पति और परिवार की जान को डीएम से खतरा बताया है। पति की हत्या कराए जाने की आशंका व्यक्त की है। आगरा डीएम के आरोपों को निराधार बताया। निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। बीडीओ की पत्नी के समर्थन में क्षत्रिय सभा और कई संगठनों के पदाधिकारी सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्य भी पहुंचे थे।
बरौली अहीर के तत्कालीन बीडीओ अनिरुद्ध प्रताप सिंह की पत्नी दीपिका सिंह चौहान ने पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि 9 फरवरी की सुबह कैंप कार्यालय पर विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने उनके पति बीडीओ अनिरुद्ध प्रताप सिंह को बुलाया था। इस दौरान पति को अपमानित किया। पेपर वेट मारने का भी आरोप लगाया। दीपिका ने कहा कि डीएम ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए झूठी रिपोर्ट लिखवाई है। आशंका है कि कहीं पति की हत्या न करा दी जाए।
जब दीपिका सिंह चौहौन कमिश्नर रितु माहेश्वरी और पुलिस कमिश्नर जे रविन्दर गौड से मिलने गई थीं। उनके साथ क्षत्रिय महासभा, राष्ट्रीय राजपूताना यूथ ब्रिगेड, सिस्टम सुधार संगठन के अलावा मैनपुरी, कानपुर, फर्रुखाबाद और एत्मादपुर से प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, रोजगार सेवक और पंचायत सहायक मौजू रहे।
डीएम और बीडीओ बरौली अहीर के बीच हुए विवाद के मामले में सोमवार को पुलिस बयान दर्ज करने के लिए विकास भवन पहुंची। सीडीओ प्रतिभा सिंह से मिलने के बाद पुलिस जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में पहुंची। पुलिस आने की भनक लगते ही अधिकांश कर्मचारी तो चले गए थे। पुलिस ने एडीपीआरओ, एडीओ पंचायत बिचपुरी से जानकारी जुटाई।
Published on:
13 Feb 2024 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
