12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में रेलवे स्टेशन पर विवाद: पुलिस ने स्टेशन अधीक्षक के दोनों हाथ पकड़ कर घसीटा, वीडियो वायरल

Dispute between Station Superintendent and Railway Police: आगरा में स्टेशन अधीक्षक को घसीटते हुए रेलवे पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों हाथों को पकड़ कर पुलिस वाले स्टेशन अधीक्षक को घसीटते ले जा रहे हैं।
2 min read
Google source verification
स्टेशन अधीक्षक को ले जाते पुलिस वाले, फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

स्टेशन अधीक्षक को ले जाते पुलिस वाले, फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Agra Dispute between Station Superintendent and Railway Police आगरा में पुलिस और स्टेशन अधीक्षक के बीच हुआ विवाद कितना उग्र हो गया कि रेलवे पुलिस ने स्टेशन अधीक्षक के दोनों हाथ पकड़ लिए और घसीटते हुए ले गए। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर एक्स पर वायरल कर दिया। जिस पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है। ‌बताया जाता है यात्रा के दौरान महिला की ट्रेन छूट गई थी। जिसने डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट से ट्रेन रुकवाने का निवेदन किया। डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने रुकवाने का फैसला लिया। यही फैसला स्टेशन अधीक्षक और रेलवे पुलिस के बीच विवाद का कारण बन गया।

डिप्टी स्टेशन सुपरींटेंडेंट ने रूकवाई गाड़ी

उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट नरेंद्र सिंह चाहर को जानकारी हुई कि एक महिला खरीदारी करने के लिए हीराकुंड एक्सप्रेस से नीचे उतरी थी। इसी बीच ट्रेन चल दी। महिला ने डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट नरेंद्र सिंह चाहर से गाड़ी रुकवाने के लिए गुहार लगाई। महिला के अनुरोध पर डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने वॉकी-टॉकी के माध्यम से संदेश प्रसारित कर हीराकुंड एक्सप्रेस को रुकवा लिया।

चेन पुलिंग के शक पर रेलवे पुलिस ने महिला को पकड़ा

इस पर रेलवे सुरक्षा बल ने चेन पुलिंग के आरोप में महिला को पकड़ लिया। जिसका डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने विरोध किया। उनका कहना था कि ट्रेन को उन्होंने आधिकारिक तौर पर रुकवाया है। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। आरपीएफ जवान ने अपने साथियों को बुला लिया और स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह चार को जबरदस्ती थाना ले जाने लगे। विरोध करने पर आरपीएफ दोनों हाथों को पकड़कर घसीटते हुए ले गए। जिसका वीडियो सामने आया है।

रेल कर्मचारियों में नाराजगी

आरपीएफ के इस कार्य से रेल कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने एडीआरएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। रेल कर्मचारियों की मांग है कि दोषी पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही ड्यूटी पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा की भी मांग की गई है।

जीआरपी ने दर्ज किया मुकदमा

डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट नरेंद्र सिंह चाहर सहित अन्य रेल कर्मियों ने जीआरपी थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लिखित तहरीर के आधार पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है इधर रेलवे जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि पूरे घटना को गंभीरता से लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। ड्यूटी के दौरान डिप्टी स्टेशन अधीक्षक के साथ हिंसक व्यवहार किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।