18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेपी नड्डा करेंगे CAA पर रैली संबोधित, भीड़ जुटाने के लिए बूथ स्तर तक किया जा रहा जनसंपर्क

रैली के लिए सभी वार्डों में जनसम्पर्क कर पतंग कार्यक्रम, पोस्ट कार्ड कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Jan 14, 2020

जेपी नड्डा करेंगे CAA पर रैली संबोधित, भीड़ जुटाने के लिए बूथ स्तर तक जनसंपर्क

जेपी नड्डा करेंगे CAA पर रैली संबोधित, भीड़ जुटाने के लिए बूथ स्तर तक जनसंपर्क

आगरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 23 जनवरी 2020 को सीएए के समर्थन में विशाल रैली का आयोजन करने जा रही है। यह रैली कोठी मीना बाजार फील्ज में आयोजित होगी। रैली में मुख्य वक्ता भाजपा के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह होंगे।

यह भी पढ़ें- गोवंश से परेशान किसानों का हंगामा, गल्ला मंडी के मुख्य द्वार पर जड़ा ताला

रैली के संयोजक सुरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, शिवशंकर शर्मा, नागेन्द्र प्रसाद दुबे गामा, हर्ष वर्धन बनाये गए हैं। रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक संगठन भी समिल्लित होंगे। रैली में भीड़ जुटाने के लिए रैली भाजपा बूथ स्तर पर जनसम्पर्क कर रही है। रैली की जानकारी देते हुए एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि विपक्ष लोगों को डरा रहा है। वोट के लिऐ जान बूझकर सीएए पर भ्रम फैला रहा है जबकि ये अधिनियम नागरिता छीनने के लिए नहीं बल्कि देने के लिए है। इसीकी जानकारी देने के लिए इस रैली का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- चोरों से परेशान व्यापारियों ने किया चौकी का घेराव, देखें वीडियो

शिवशंकर शर्मा, नागेन्द्र प्रसाद दुबे गामा ने बताया कि हर विधानसभा में जनसभा, जनसम्पर्क कर रैली में आने का आमंत्रण दिया जा रहा है। रैली के लिए सभी वार्डों में जनसम्पर्क कर पतंग कार्यक्रम, पोस्ट कार्ड कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं।