अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की बीए, बीकॉम व बीएससी की प्रवेश परीक्षा 15 अप्रैल को होगी। संयुक्त प्रवेश नियंत्रक मिन्हाज अहमद खान ने बताया है कि बीएससी की प्रवेश परीक्षा के लिए 19,838 छात्र व छात्राओं ने आवेदन किया है। यह प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एएमयू में 27 परीक्षा केन्द्रों के अलावा लखनऊ, कोलकाता, श्रीनगर, पटना व मेघालय में बने परीक्षा केन्द्रों पर भी आयोजित होगी।