आगरा। आगरा की एयर कनेक्टिविटी की लगातार मांग बनी रही है, किन्तु यहां की आवाज दिल्ली और लखनऊ में बेहद कमजोर हो जाने से इसके जायज हक भी अनेदेखा किया जाता रहा है। यही नही नकारात्मक प्रचार भी किया जाता रहा है, जिसका प्रत्यक्ष असर आगरा के टूरिजम ट्रेड पर पड़ता रहा है, जबकि अपरोक्ष असर तो अन्य सभी उद्योगों, सेवा क्षेत्रों और जन जीवन पर पड़ा है। इसी वास्तविक स्थिति को नागरिकों के सामने लाने के प्रयास में न केवल संबधित मंत्रालयों में पीठा सीनों को पत्र लिखे हैं, साथ ही उठाये गये प्रश्नों को ‘जनसूचना का अधिकार ‘ के तहत अधिकतम सटीकता के साथ प्राप्त करने का प्रयास भी किया गया है। व्यापक हितों से जुड़े जो प्रश्न पत्रों को लिखकर व आरटीआई के माध्यम से जानने का प्रयास किया गया है, वे इस प्रकार से हैं:--