कॉलेज प्रबंधक को लगी तीन गोलियां
खैर कस्बा के मोहल्ला सरफान निवासी 65 वर्षीय विजय गंगल पुत्र बांकेलाल गंगल की अलीगढ़-पलवल रोड पर दुकान है। वो खैर इंटर कॉलेज के प्रबंधक के साथ-साथ हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर भी थे। देर शाम को विजय गंगल दुकान बंदकर घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें विजय गंगल के तीन गोली लगीं। एक गोली माथे पर व दो सीने में। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। परिजन घायल स्कूल प्रबंधक को जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।