12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अटल जी अस्थि कलश रथ का जानिये रूट प्लान, कब गुजरेगा आपके शहर से

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा लखनऊ से रवाना हो चुकी है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Aug 24, 2018

आगरा। देवभूमि भारत में गंगा की गोद में बैठकर पूर्ण अनन्त शांति की प्राप्ति ओर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा लखनऊ से रवाना हो चुकी है। सोरों के लिए कलश संख्या चार और बरेली के लिए कलश संख्या पांच का रूट प्लान तय हो गया है।

कासगंज रूट प्लान
24 अगस्त को लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस वे से होते हुए 2 बजे खंदौली आगरा, 2.20 बजे गोविंदपुर टोल प्लाजा हाथरस, 3.10 बजे चंदपा, हाथरस, 3.30 बजे मीतई, हाथरस। 3.40 बजे गिजरौली हाथरस, 3
.50 बजे हाथरस बस स्टेंड, 4.10 बजे तालाब चौराहा, 4.40 बजे सासनी हाथरस के बाद 5.10 बजे मुगलायतन हनुमान चौकी अलीगढ़ पहुचेगी। अलीगढ़ में रात्रि विश्राम होगा। 26 अगस्त को सुबह 9 बजे अलीगढ़ से ये यात्रा चलेगी, जो 9.30 बजे अकबराबाद, 10.00 बजे सिकन्दराराऊ, 10.30 बजे एटा जिला बार्डर, 11 बजे पिलुआ एटा, 11.30 बजे मिरैहची एटा और 11.50 बजे नदरई पहुचेगी। ये यात्रा 12 बजे कासगंज मे प्रवेश करेगी। 1 बजे गोरहा में पहुंचेगी।2 बजे सोरों घाट पर राज्यमंत्री सुरेश राणा, कलराज मिश्र औा संदीप सिंह द्वारा अस्थि विसर्जन किया जायेगा।

बरेली रूट प्लान
सुबह 9 बजे लखनऊ से चलकर ये यात्रा सुबह 10 बजे सण्डीला, 10.40 बजे बालामऊ, 11.15 बजे हरदोई, 1 बजे शाहबाद, 1.40 बजे शाहजहांपुर, 3.45 बजे निगोही, 4.20 बजे बीसलपुर, 7.10 बजे नवाबगंज, 7. 40 बजे रिठौर, 8.15 बजे बरेली पहुचेगी। रात्रि विश्राम के बाद 25 अगस्त को सुबह 9.30 बजे श्रद्धांललि सभा अयूब खां चौराहा कालीमंडी पर होगी, जिसके बाद 11.30 बजे सेटेलाइट, 12.10 बजे फरीदपुर और 3 बजे बदायूं होते हुए 4 बजे रामगंगा बरेली पहुचेगी। यहां पर मंत्री संतोष गंगवार, लक्ष्मीनारायण चौधरी और बल्देव अलख द्वारा अस्थि विसर्जन किया जायेगा।

मथुरा में ऊर्जा मंत्री करेंगे आगवानी
24 अगस्त को 1 बजे रैपुरा जाट पर कलश यात्रा का आगमन होगा। लखनऊ से चल रही इस यात्रा में भाजपा प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी एवं प्रदेश के खाद्यय आपूर्ति मंत्री अतुल गर्ग यात्रा को लेकर आ रहे हैं। मथुरा जनपद में यात्रा की आगवानी के लिये प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा पदाधिकारी बंधुओं व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की दिव्य अस्थि कलश यात्रा के अंतिम दर्शन, विदाई व पुष्पार्पण किया जायेगा। तत्पश्चात दिव्य अस्थि कलश यात्रा टाऊन शिप, कलक्ट्रेट, स्टेट बैंक चौराहा से होते हुए दीनदयाल उपाध्याय पार्क रुकेगी, जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा के समक्ष दिव्य अस्थि कलश को रखा जाएगा। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनमानस द्वारा अपने जननायक स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन, विदाई व पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी, इसके बाद दिव्य अस्थि कलश यात्रा विकास बाजार, गुरुद्वारे, होलीगेट, जनरलगंज व यमुना पल्लीपार होते हुए राया कट एक्सप्रेस वे से अगले गंतव्य स्थान की ओर रवाना हो जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग