25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सुरक्षा में बड़ी चूक, रिवाल्वर लेकर पहुंचा युवक

सर्किट हाउस के पार्क में पीड़ितों से उपमुख्यमंत्री मिल रहे थे। तभी वहां ये रिवाल्वर वाला युवक पुलिस को दिखाई दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 24 Dec 2017, 8:53 AM IST

आगरा। ताजनगरी आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सुरक्षा में पुलिस से बड़ी चूक हुई। लोगों से मुलाकात के दौरान एक युवक रिवाल्वर के साथ उपमुख्यमंत्री के पास तक पहुंच गया। यह देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

ऐसे हुई चूक
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। केशव प्रसाद मौर्य की मुलाकात में कई लोग ऐसे भी थे जो बीजेपी के कार्यकर्ता नहीं थे। मगर वह अपनी समस्याओं से ग्रसित थे। लिहाजा लोग अपनी तमाम समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलने पहुंचे थे। सर्किट हाउस के पार्क में पीड़ितों से उपमुख्यमंत्री मिल रहे थे। तभी वहां ये रिवाल्वर वाला युवक पुलिस को दिखाई दिया।

शिकायत लेकर पहुंचा था आरोपी
बताया गया है कि रिवाल्वर वाले युवक का नाम शैलेंद्र गुलाटी है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ महीनों पहले उस पर जानलेवा हमला हुआ। जानलेवा हमले के आरोपियों ने पीड़ित शैलेंद्र गुलाटी की नाक काट ली। इस मामले में एक व्यक्ति जेल के अंदर है। शैलेंद्र गुलाटी का आरोप है कि इलाकाई पुलिस आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई नहीं कर रही है। जेल के बाहर व्यक्ति शैलेंद्र गुलाटी को लगातार धमका रहे हैं, इसी मामले की शिकायत करने के लिए वह उपमुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था।

पूछताछ के बाद छोड़ा
रिवाल्वर के साथ में हिरासत में लिए गए युवक के खिलाफ रकाबगंज पुलिस कार्रवाई करने की बात कही है। सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता शैलेंद्र गुलाटी लाइसेंसी पिस्टल के साथ दिखाई दिया था। इसलिए थोड़ी देर उसके बारे में जानकारी की गई, उसकी पहचान कर लेने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें -

यूपी में अब पुलिस नहीं सुरक्षित, सिपाही को मारी गोली

गंगा नहर में गिरने से बची पैसेंजर ट्रेन, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग