8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की प्रदेश टीम में ब्रज क्षेत्र के पांच नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी, देेखें पूरी सूची

उत्तर प्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी शुक्रवार को घोषित कर दी गई।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Feb 10, 2018

BJP President

BJP President

अागरा। उत्तर प्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी शुक्रवार को घोषित कर दी गई। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने इसकी घोषणा की। नई कार्यकारिणी में कई नए चेहरे भी शामिल किए हैं। इसमें ब्रजक्षेत्र से पांच प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है, जिसमें बात की जाए, तो आगरा के तीन प्रमुख नेता भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -

मरने के बाद जिंदा हुआ ज्ञान सिंह, फिर जो बताया वह अविश्वसनीय है, देखें वीडियो

इन्हें किया गया शामिल
भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की नई टीम की घोषणा की है। इसमें मेयर पद के दावेदार पुरुषोत्तम खंडेलवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व मेयर अंजुला माहौर को प्रदेश मंत्री और धर्मवीर प्रजापति को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर शाहजहांपुर और बीएल वर्मा बदायूं से हैं। प्रदेश कार्यकारणी की ये सूची जब जारी हुई और आगरा में भाजपा नेताओं तक इसकी जानकारी पहुंची, तो नई जिम्मेदारी मिलने पर इन नेताओं को बधाई देने का दौर शुरू हो गया।

अंजुला माहौर पर जताया भरोसा
आगरा की पूर्व मेयर अंजुला माहौर को 2019 के चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, सपा से भाजपा में वापसी के बाद वे संगठन में जिम्मेदारी और चुनावी दावेदारी को लेकर परेशान थीं। पूर्व मेयर और सपा सरकार में बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास समिति की अध्यक्ष रहीं अंजुला माहौर ने फिर से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें सदस्यता दिलाते हुए आशा व्यक्त की कि इससे 2017 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को बल मिलेगा। अंजुला माहौर ने 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा का दामन थाम लिया था।

ये भी पढ़ें -

बच्चे के शव को लेकर डॉक्टर के क्लीनिक पर चार घंटे तक बैठी ये मां, देखें वीडियो