26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव में 80 सीट जीतने के लिए 17 नवंबर से शुरुआत

भाजपा चला रही है लोकसभा चुनाव से पहले विशेष अभियान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 15 Nov 2018, 4:17 PM IST

bjp office

भाजपा का ये दिग्गज विधायक हुआ बागी,शिवराज व नरेंद्र सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान

आगरा। लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा 73 प्लस सीटों को जीतने की योजना बना रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपाइयों में उत्साह का माहौल है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 17 नवंबर को होने वाली कमल संदेश बाइक रैली की जंगी तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। पार्टी के पदाधिकारियों ने रैली की तैयारी में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

17 नवंबर को दस हजार बाइकों पर संदेश देंगे कार्यकर्ता
महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि 17 नवंबर को करीब दस हजार बाइकों पर भाजपा के कार्यकर्ता कमल संदेश बाइक रैली निकालेंगे। कार्यकर्ता एक साथ तारघर मैदान से रवाना होंगे और एमजी रोड भगवान टॉकीज होते हुए बल्केश्वर मैदान पहुंचेंगे। भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली में शामिल होने का व्रत लिया और जरूरी दिशा नर्दिेशों की जानकारी ली। इस कार्यक्रम में विधायक जगन प्रसाद गर्ग, डॉ. जीएस धर्मेश, ब्रजक्षेत्र महामंत्री हेमेंद्र शर्मा, महानगर महामंत्री मनोज राघव, अशोक पप्पिल बाइक रैली के संयोजक नवल तिवारी, उपाध्यक्ष बबलू लोधी, राजकुमार गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, निहाल सिंह धाकड़, अशोक कोटिया, जितेंद्र भारद्वाज महानगर मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया सहित आदि मौजूद रहेंगे।

बूथ मजबूत करने के लिए बढ़ा रहे मनोबल
भाजपा 2019 के मिशन में सफलता हासिल करने के लिए खुद को बूथ स्तर पर मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसके लिए बूथ स्तर पर भाजपाइयों का मनोबल बढ़ाया जा रहा है। शीर्ष पदाधिकारी उनसे सीधा संवाद कर उन्हें यह अहसास करा रहे हैं कि पार्टी के कार्यकर्ता के सम्मान कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बूथ स्तरीय टीम का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया रहा है। छावनी के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने सेक्टर-2 मधुनगर के गुम्मट क्षेत्र के 14 बूथों पर बूथ अध्यक्षों और उनकी टीम की सदस्यों को सम्मानित यिका था। प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा ने ताज मंडल में अध्यक्ष प्रदीप राठौर और प्रवासी बबलू लोधी के नेतृत्व में बूथ पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से नर्मिला दीक्षित, रश्मि सिंह, डॉ रुचि चतुर्वेदी, हेमा परिहार, इंदु जादौन, मंजू सक्सेना, सुनीता पराशर, प्रवीना राजावत, रंजना पवार, हेमा चौहान, शाशि गुप्ता, महानगर मीडिया प्रभारी बॉबी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग