17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा, देखें सूची

-पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल और प्रभुदयाल कठेरिया को भी मिली जगह -राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करते हैं राष्ट्रीय परिषद के सदस्य

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Jan 18, 2020

Maharashtra में BJP की सरकार और Ajit Pawar के साथ आने पर स्वतंत्रदेव सिंह का बड़ा बयान, Shiv Sena को बताया अंहकारी

Maharashtra में BJP की सरकार और Ajit Pawar के साथ आने पर स्वतंत्रदेव सिंह का बड़ा बयान, Shiv Sena को बताया अंहकारी

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय परिषद के लिए सदस्यों की घोषणा की है। ये सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। जानकारों का कहना है कि इस बात की संभावना बहुत कम है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वोटिंग हो। जेपी नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना तय है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी चुनाव नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें

कालिंदी के ‘कष्ट’ निवारण के लिए ऊर्जा मंत्री ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से ये मांग

बृज क्षेत्र से सदस्य

ब्रज क्षेत्र के अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, मथुरा से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत, आगरा (सुरक्षित) लोकसभा सीट से प्रभु दयाल कठेरिया, फतेहपुर सीकरी (आगरा) सीट से पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल, फिरोजाबाद लोकसभा सीट से नानक चन्द्र अग्रवाल, मैनपुरी लोकसभा सीट से शिवओंकार नाथ पचौरी ( पूर्व अध्यक्ष), एटा सीट से सतेन्द्र पाल सिंह, बदायूं सीट के प्रेम स्वरूप पाठक (पूर्व विधायक), आंवला (बरेली) सीट से महाराज सिंह, बरेली सीट से सुभाष पटेल (पूर्व मेयर), पीलीभीत सीट से सुरेश गंगवार और शाहजहांपुर (सुरक्षित) सीट से मिथलेश कुमार को राष्ट्रीय परिषद के लिए नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें

बाइक हटाने को लेकर पुलिसकर्मियों ने सड़क पर गिरा—गिराकर पीटा वकील का बेटा, वीडियो वायरल

कठेरिया और चौधरी बाबूलाल

बता दें कि फिरोजाबाद के पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया लम्बे समय से पार्टी की मुख्य धारा में आने के लिए छटपटा रहे हैं। चौधरी बाबूलाल को भी किनारे पर हैं। पार्टी में उनकी कोई खास सक्रियता नजर नहीं आ रही है। वह शायद इसलिए है कि इन पर कोई जिम्मेदारी नहीं है। खास बात यह है कि राष्ट्रीय परिषद में उन्हें रखा गया है जिनका पूर्व में दबदबा रहा है, लेकिन वर्तमान में खाली हैं। मथुरा के विधायक और उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा अपवाद हैं। फिरोजाबाद और हाथरस सीट से किसी का नाम घोषित नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें

CAA के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा बनाएगा मानव श्रृंखला