14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CAA के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा बनाएगा मानव श्रृंखला

बैठक में तय हुआ, जिला व महानगर मिलकर दिनांक 20 जनवरी को CAA के समर्थन में मानव श्रृंखला निकालेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 17 Jan 2020, 6:14 PM IST

CAA के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा बनाएगा मानव श्रंखला

CAA के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा बनाएगा मानव श्रंखला

आगरा। भारतीय जनता पार्टी लगातार सीएए के समर्थन में कार्यक्रम कर रही है। पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन भी इसी कार्य में लगे हैं। इसी क्रम में ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला व् महानगर की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में तय हुआ, जिला व महानगर मिलकर दिनांक 20 जनवरी को CAA के समर्थन में मानव श्रृंखला निकालेंगे।

यह भी पढ़ें- Allahabad High Court के आदेश पर AMU में अब कहीं भी प्रदर्शन नहीं, स्थान चिह्नित

मानव श्रृंखला कार्यक्रम के संयोजक सोमेंद्र कसाना जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा बनाए गए। साथ ही पांच विधानसभा संयोजक बनाये गए। डॉ वीरेंद्र सिसोदिया फतेहाबाद, हर्ष शर्मा बाह, आशीष पाराशर खेरागढ़, ओम सोलंकी फतेहपुर सीकरी, पंकज कटारा आगरा ग्रामीण के विधानसभा संयोजक बनाये गए हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष सहदेव शर्मा ने कहा कि मानव श्रंखला में स्कूलों, समाजसेवी संस्थाओं और धर्मगुरुओं का भी सहयोग लिया जायेगा। मानव श्रृंखला उन लोगों को जवाब देने का काम करेगी जो सीएए का विरोध करने के साथ देश की संपत्ति का नुकसान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- AMU वीसी के इस्तीफे की मांग, छात्र व शिक्षकों ने निकाला मार्च

बैठक में जिला प्रभारी हरिओम सिंह रावत, मानवेन्द्र राठौर, शैलू पंडित, मुकेश चाहर, दिव्यांशु मिश्र, गिरीश शर्मा, धर्मेंद्र राजपूत, निशान्त लवानिया, गजेंद्र राजपूत, गौरव सोलंकी, राधे मोहन वर्मा, हर्ष शर्मा, पंकज कटारा, राम चौधऱी, विपिन राजपूत, धर्मेंद्र लोधी, विजय चौहान, मनीष साहू, नीरज बघेल आदि उपस्थित रहे।