13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कालिंदी के ‘कष्ट’ निवारण के लिए ऊर्जा मंत्री ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

ऊर्जा मंत्री ने यमुना में स्वच्छ जल की आपूर्ति बढ़ाने को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात की।
less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Jan 17, 2020

कालिंदी के ‘कष्ट’ निवारण के लिए ऊर्जा मंत्री ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

कालिंदी के ‘कष्ट’ निवारण के लिए ऊर्जा मंत्री ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

मथुरा। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं. श्रीकान्त शर्मा ने शुक्रवार को श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से यमुना में प्रदूषण के बढ़े स्तर को लेकर चिंता व्यक्त की और इसे कम करने के लिए स्वच्छ जल की आपूर्ति बढ़ाने को लेकर एक पत्र भी सौंपा।

यह भी पढ़ें- CAA के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा बनाएगा मानव श्रृंखला

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यमुना, पवित्र धाम मथुरा-वृन्दावन की जीवन रेखा है। यमुना जल के शुद्धिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नमामि गंगे के तहत योजनागत प्रयास किये जा रहे हैं। दिल्ली में पेयजल की आपूर्ति के लिए यमुना का पानी रोका जाता है। यमुना में जलस्तर कम होने से औद्योगिक व घरेलू अपशिष्ट की मात्रा बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- Allahabad High Court के आदेश पर AMU में अब कहीं भी प्रदर्शन नहीं, स्थान चिह्नित

दिल्ली-एनसीआर से आगरा कैनाल के जरिए ब्रज क्षेत्र में खतरनाक केमिकल व कीचड़ युक्त प्रदूषित जल किसानों व स्थानीय नागरिकों तक पहुंच रहा है। इससे लंबे समय से मथुरा जिले में कृषि कार्य प्रभावित होने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ रहा है। प्रदूषित पेयजल से बीमारियां बढ़ रही हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए उन्होंने जल शक्ति मंत्री से स्वच्छ पानी की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।