10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में समृद्धि बनाए रखने के लिए धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीददारी

धनतेरस 2018 पर राशि के अनुसार खरीददारी करना आपके लिए अधिक शुभ होगा।
less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Nov 05, 2018

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। इस दिन सोना, चांदी, वाहन या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ माना जाता है। आज यानी पांच नवंबर को धनतेरस का त्योहार है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि इस दिन राशि के अनुसार खरीददारी करना आपके लिए काफी शुभ होगा। जानिए आज के दिन किस राशि के लोग क्या खरीदें।

1. मेष राशि के लोग सोना, पूजन सामग्री व पीतल का सामान खरीदें।
2. वृषभ राशि के लोग पीतल, इलेक्ट्रॉनिक का सामान व कपड़े खरीदें।
3. मिथुन राशि के लोग केसर, वाहन, स्वर्ण भूमि आदि खरीदें।
4. कर्क राशि वाले मिष्ठान, फल व पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं।
5. सिंह राशि के जातक चांदी की कोई चीज, बर्तन या किचेन की कोई चीज खरीदना अच्छा होगा।
6. कन्या राशि वालों के लिए चांदी के बर्तन, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना अच्छा होगा।
7. तुला राशि वाले चांदी के बर्तन, पानी के बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदें।
8. वृश्चिक राशि के लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान और आभूषण आदि खरीदें।
9. धनु राशि के व्यक्ति इत्र आदि कोई सुगंधित सामान, चांदी का पात्र और रत्न खरीदें।
10. मकर राशि वाले रत्न, स्वर्ण, चांदी और शिक्षा से संबन्धित वस्तुएं खरीदें।
11. कुंभ राशि वाले वाहन, भूमि या ताम्रपत्र खरीदें।
12. मीन राशि वाले किचेन का सामान, चांदी के आभूषण आदि खरीदें।