5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SC-ST Act: देवकी नंदन ठाकुर ने बढ़ा रखी हैं भाजपा सरकार की मुश्किलें, पुलिस प्रशासन भी परेशान

SC-ST एक्ट का विरोध कर रहे देवकी नंदन ठाकुर को नहीं दी सभा संबोधित करने की अनुमति
2 min read
Google source verification

आगरा

image

Patrika Desk

Sep 10, 2018

devaki nandan thakur

देवकी नंदन ठाकुर के इस कदम ने बढ़ा दीं भाजपा की मुश्किलें, पुलिस ने नहीं दी सभा की अनुमति

आगरा। एससी एसटी एक्ट में संशोधन का विरोध कर रहे सवर्ण समाज में सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। इस एक्ट का विरोध ब्राह्मण समाज ने भी वृंदावन के छंटीकरा में किया था। इस दौरान संत देवकी नंदन ठाकुर ने ऐलान किया था कि सरकार को दो महीने का समय देते हैं यदि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट ने जैसा एक्ट पारित करने के निर्देश दिए थे, वैसा नहीं किया तो सरकार को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। देवकी नंदन ठाकुर सोमवार को एससी एसटी एक्ट के विरोध में सभी वर्गों को एकजुट करने के लिए आगरा आ रहे थे लेकिन, उन्हें रास्ते में पुलिस प्रशासन ने रोक दिया।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: व्हाट्सएप, टिवटर और फेसबुक चलाने वालों के लिए जरूरी खबर, ऐसा किया तो सीधे होगी जेल

ये खबर भी पढ़ सकते हैं:

तोगड़िया की मोदी सरकार को खुली चेतावनी, सुधर जाओ नहीं तो दो सीटों पर सिमट कर रह जाओगो

सभा संबोधित करने की नहीं दी अनुमति
देवकीनंदन ठाकुर एत्मादपुर में एक सभा को संबोधित करने आ रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें यहां आने नहीं दिया। पुलिस की कार्यशौली से वे खासे आक्रोशित दिखे। उन्होंने कहा कि अखंड इंडिया मिशन देश के सभी सांसदों को नोटिस भेजेगा और पूछेगा कि आखिर उन्होंने इस काले कानून का समर्थन क्यों किया! देवकीनंदन ठाकुर का कहना था कि इस कानून ने आज भाई भाई को आपस में लड़ा दिया और देश की जनता की अनदेखी करते हुए इस काले कानून को पास किया है जो देश हित मे नहीं है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: भाजपा के गढ़ में कांग्रेस का भारत बंद 'बेदम', फोटो खिंचाकर घर बैठ गए कांग्रेसी

आगरा में रोकने पर रोष
देवकी नंदन ठाकुर को सभा की अनुमति नहीं देने पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में उन्होंने सभाएं की है। उन्हें किसी भी प्रदेश में रोका नहीं गया लेकिन, एत्मादपुर में उन्हें पुलिस प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। ये अनुचित है।