13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BIG BREAKING गौरव दयाल का तबादला, रवि कुमार एनजी आगरा के नए डीएम

आगरा के जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल का तबादला हो गया है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Jun 23, 2018

DM agra gaurav dayal

BIG BREAKING गौरव दयाल का तबादला, रवि कुमार एनजी आगरा के नए डीएम

आगरा। जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल का तबादला हो गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम का प्रबंध निदेशक (एमडी) बनाया गया है। रवि कुमार एनजी आगरा के नए जिलाधिकारी हैं। अभी तक वे उन्नाव के जिलाधिकारी थे। पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर अनुपम सिंह का भी तबदला हुआ है। उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा प्रकरण में हटाया गया है।

यह भी पढ़ें- Big breaking आरएसएस शाखा प्रकरण में एसपी सिटी के साथ थानेदार का भी तबादला

क्यों हुआ तबादला
गौरव दयाल के तबादले के पीछे फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद चौधरी बाबूलाल को माना जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। उन्होंने जिलाधिकारी पर खुलकर अनेक आरोप लगाए थे। कुछ समय से वे जिलाधिकारी के खिलाफ नहीं बोल रहे थे। कई विधायक और एक सांसद जिलाधिकारी के पक्ष में थे, इस कारण तबादले में विलम्ब हुआ। बाबूलाल ने उप जिलाधिकारी सदर पर भी कई आरोप लगाए थे। इसके बाद उनका तबादला कर दिया गया था, लेकिन वे फिर स आगरा आ गई थीं।

यह भी पढ़ें- ताजनगरी से जुड़ी हैं राज बब्बर की यादें, जन्मदिन पर शेयर किए गए इन फोटो से हुईं ताजा

शिविर कार्यालय पहुंचे अधिकारी
जिलाधिकारी के तबादल की सूचना आते ही जिले में हलचल सी हो गई। इसका कारण यह है कि जब चौधरी बाबूलाल खुलकर विरोध कर रहे थे, तब तबादला नहीं हुआ और अचानक ही शनिवार की रात में आदेश आ गया। कई अधिकारी सीधे जिलाधिकारी शिविर कार्यालय पहुंचे। उनके चेहरे उतरे हुए थे। वे यह जताने का प्रयास कर रहे थे कि तबादले का सबसे अधिक दुख उन्हें ही है।

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ गये युवक, पुलिस के छूटे पसीने

यह भी पढ़ें- सिंचाई विभाग में गोलमाल! कार्यमु्क्त बाबू रात के समय कर रहा था फाइलों से छेड़छाड़