आगरा। आखिरकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने उत्तर प्रदेश सरकार पर अपनी पकड़ सिद्ध कर दी। शमसाबाद रोड पर चमरौली मोड़ के निकट पावन धाम कॉलोनी में बाबा नईम शाह दरगाह परिसर में शाखा लगाने से रोकने पर एकता चौकी प्रभारी राजकुमार को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर अनुपम सिंह को स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक एटीएस लखनऊ बनाया गया है। प्रशांत वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक खीरी से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आगरा बनाया गया है। इसके साथ ही ताजगंज थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह को भी हटा दिया गया है।
यह भी पढ़े:
Big Breaking दरगाह परिसर में RSS की शाखा से तनाव, पुलिस ने पकड़े चार स्वयंसेवक