फर्रुखाबाद. दबंग का कहर दुल्हन बनने जा रही युवती के पिता पर देखने को मिला। बीती रात दलित की बारात में वधू के पिता को गोली लगते ही भयभीत दूल्हा भाग गया। यह सनसनी खेज घटना थाना मेरापुर के दबंगों के गांव नंदौरा में हुई। गांव के राजाराम कठेरिया ने गांव के ही दिनेश यादव पुत्र तेजराम के विरूद्ध फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध संख्या 302/18 धारा 307, 504, 506 व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच सीओ नरेश कुमार को सौंपी। रिपोर्ट के मुताबिक राजाराम के पुत्र विनोद कठेरिया की बेटी की शादी का बीती रात आयोजन गांव में ही था। रंगशाला का प्रोग्राम चल रहा था।