गाय की कहानी
दरगाह के मुतवल्ली सिताब अली खां का कहना है कि भाभी बिल्कित ने मुझे फोन पर जानकारी दी, तब मैं यहां आया। यहां शाखा लगाकर हमें तंग किया जा रहा है। सिताब अली ने बताया कि 22 अगस्त, 2017 को दरगाह परिसर में गाय बांधी थी। हम चमरौली गांव में रहते हैं। दरगाह परिसर में दो परिवार रहते हैं। हमने गाय बांधने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गाय को खुलवा दिया। लोगों ने फिर से गाय बांध दी। उसी दिन से पुलिस की ड्यूटी यहां लगी हुई है। नौ माह से ढोंग चल रहा है। पुलिस कार्रवाई तो करती है, लेकिन ठीक से नहीं। जनसूचना अधिकार में झूठी जानकारी दी है कि गाय को खुलवा दिया है, जबकि हकीकत यह है कि अभी भी गाय बंधी हुई है। सबको बता चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इस बारे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने कहा कि अभी पता करके बताते हैं।