ये है मामला
आगरा फतेहपुर सीकरी रोड पर स्थित कस्बा मिढ़ाकुर में बनी पानी की टंकी पर सात युवक यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे चढ़ गए। इसकी जानकारी जब पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को हुई तो उनके होश उड़ गए। मौके पर मलपुरा तथा अछनेरा थाने का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने युवकों को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन युवकों ने पुलिस से नीचे उतरने की मना कर दी। उन्होंने कहा कि मौके पर जिलाधिकारी के आने के बाद ही नीचे उतरेंगे। इस पर पुलिस ने युवकों पर नीचे उतरने के लिए दबाव बनाया, जिस पर एक युवक नीचे कूदने के लिए छलांग लगाने की कोशिश की, तो उसे बाकी युवकों ने रोक लिया। यह देख पुलिस के पसीने छूट गए। उन्होने इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी।