
DM meeting
आगरा। जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार की अध्यक्षता में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्ह्किरण हेतु हाउस होल्ड सर्वे के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए वे 5-5 स्कूलों की कक्षा वार गत 03 वर्षां की छात्र उपस्थिति रजिस्टर का अध्ययन कर पता लगायें कि किन स्कूलों में बच्चों के नामांकन में वृद्धि हुई है। तथा किन स्कूलों में कमी आयी है।
ये भी मांगी गई जानकारी
जिलाधिकारी ने कहा है कि 70 फीसद से कम उपस्थिति वाले बच्चों की संख्या कितनी है तथा 50 फीसद से कम उपस्थिति वाले बच्चों की संख्या कितनी है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाय कि पूर्व में जो बच्चें जिन कक्षा में पढ़ रहे थे, वह अगले वर्ष आगामी कक्षा में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा स्कूल छोड़ने वाले बच्चों के माता-पिता से वार्ता करें तथा जिस कारण से बच्चे ने स्कूल छोडा है, उसे दूर किया जाये। स्कूल न आने वाले बच्चों को चिन्ह्तिकर स्कूलों में नामांकन कराया जाये।
ये दिये निर्देश
जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि जो बच्चे आंगनवाड़ी में पढ़ रहे हैं, उन सभी बच्चों की पांच की वर्ष पूर्ण होने पर शत-प्रतिशत् नामांकन स्कूल में हो जायें तथा वे नियमित रूप से स्कूल भी आयें। इसके साथ ही स्कूल परिसर व उसके आस-पास बेहतर सफाई व्यवस्था रहे। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि अध्यापकों को सम्बद्ध न किया जाये। फर्जी नियुक्ति की जांच की जाय।
Published on:
29 Aug 2018 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
