scriptदक्षिण एशिया में स्त्री रोग विशेषज्ञों की सबसे बड़ी संस्था सेफोग के उपाध्यक्ष बने डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा, ढाका में लहराया तिरंगा | Dr Narendra Malhotra elected International Vice president of doctors | Patrika News

दक्षिण एशिया में स्त्री रोग विशेषज्ञों की सबसे बड़ी संस्था सेफोग के उपाध्यक्ष बने डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा, ढाका में लहराया तिरंगा

locationआगराPublished: Apr 08, 2019 07:35:02 pm

ढाका में 4-6 अप्रैल तक आयोजित हुआ सम्मेलन, आठ देश बने हिस्सा

 Dr Narendra Malhotra

Dr Narendra Malhotra

आगरा। ताजनगरी के डॉक्टर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकीय संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हो रहे हैं। इस बार डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ी है। उन्हें साउथ एशिया फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजी सोसायटी (सेफोग) का उपाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा डॉ. जयदीप मल्होत्रा को सेफोग जनरल का एडिटर बनाया गया है। दो अन्य चिकित्सकों के खाते में भी उपलब्धि जुड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश के ढाका में भारत की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगा लहराया। वंदेमातरम की भी गूंज की।
 Dr Narendra Malhotra
 

इन्हें भी मिली जिम्मेदारी
ढाका के बंगबंधु इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में 4 से 6 अप्रैल 2019 तक 12 वीं सेफोग-2019 आयोजित हुई। इसमें सदस्य देशों से चार-चार प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। सम्मेलन में भारत से डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा और डॉ. जयदीप मल्होत्रा के अलावा डॉ. रुचिका गर्ग को असिस्टेंट एडिटर और डॉ. निहारिका मल्होत्रा को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया।
 Dr Narendra Malhotra
 

आठ देशों के प्रतिनिधि आए
इस सम्मेलन में भारत के साथ ही अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, इंडिया, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका कुल आठ देशों से आए प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इसके अलावा दो दिनों तक स्त्री एवं प्रसूति रोगों पर तकनीकी सत्र और पैनल डिस्कशन हुए जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधि चिकित्सकों ने अलग-अलग विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
सराहे गए शोधपत्र
डॉ. नरेंद्र और डॉ. जयदीप ने मैटरनल एंड प्रीनेटल हेल्थ पर तकनीकी सत्र में जानकारी दी। वहीं डॉ. रुचिका गर्ग और डॉ. निहारिका मल्होत्रा के शोधपत्रों को काफी सराहा गया। इससे पूर्व सेफोग की अध्यक्ष डॉ. रूबिका सोहेल ने संगठन की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. फिरदोसी बेगम ने संगठन की आगामी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो