
आगरा। ईद उल जुहा बकरीद को लेकर नमाज का समय घोषित कर दिया गया है। चांद के दीदार के साथ ही बाजारों में रौनक छाने लगी है। चांद रात्रि में विशेष सतकर्तता बरती जायेगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। वहीं शहर की सफाई, विद्युत, पेयजल व्यवस्था, अप्रिय जानवरों की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी किये हैं।
नमाज का समय हुआ घोषित, इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
ईदगाह मस्जिद रकाबगंज पर सुबह 7 बजे नमाज होगी, यहां पर उप जिला मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा और जिला बेसिक शिक्ष्ज्ञा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा तैनात रहेंगे। शाही जामा मस्जिद मंटोला पर सुबह 7.30 बजे नमाज होगी यहां पर अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय वंदिता श्रीवास्तव और तहसील सदर रजनीकांत होंगे। अकबरी मस्जिद कोतवाली पर सुबह आठ बजे अपर उप नगर मजिस्ट्रेट महेन्द्र प्रताप सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश को जिम्मेदारी दी गई है। लाल मस्जिद न्यू आगरा पर सुबह 9 बजे नमाज होगी। यहां पर अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम अम्बरीश कुमार और परियोजना अधिकारी डूडा संजय पथारिया रहेंगे।
ताजमहल पर रहेगा ये समय
वहीं ताजमहल पर ईद उल जुहा की नमाज का समय सुबह 9 बजे होगा। यहां पर अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ संगम लाल यादव और जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद मिश्रा को शांति व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी मिली है। मस्जिद फतेहपुरी ताजगंज में सुबह 9.30 बजे नमाज होगी। यहां पर नायब तहसीलदार सदर बरौली अहीर विवेक कुमार की ड्यूटी है। शाही मस्जिद लोहामंडी पर सुबह 9.30 बजे नमाज होगी यहां पर अपर नगर मजिस्ट्रेट महेश प्रकाश और परियोजना अभियंता निर्माण इकाई जल निगम तैनात रहेंगे। वहीं मस्जिद एत्मादौला में सुबह 9.40 बजे नमाज होगी। यहां पर जिला कृषि अधिकारी राम प्रवेश और जिला कार्यक्रम अधिकारी आगरा राजेन्द्र कुमार की तैनाती रहेगी।
Published on:
21 Aug 2018 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
