
Patrika Impact: किसानों का धरना हुआ समाप्त, प्रशासन ने गौशाला में भेजी गाय
आगरा। विकास खंड अकोला के गांव जारूआ कटरा के किसान आवारा गोवंशों को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बंद कर गेट के बाहर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे थे। किसान प्रशासन से गोवंशों को गौशाला में भेजने की मांग कर रहे थे। लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। बुधवार दोपहर को पत्रिका ने किसानों की खबर को प्रमुखता से छापा। खबर छपने के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आ गया। डीसीएम में भरकर सभी गायों को गौशाला भेज दिया। जिसके बाद किसानों ने शाम पांच बजे धरना समाप्त कर दिया।
ये है मामला
बता दे कि थाना मलपुरा के गांव जारूआ कटरा के किसान आवारा गोवंशों से बहुत परेशान हैं। किसानों ने बताया है कि उनके खेतों में आलू, सरसों तथा गेहूं की फसल खड़ी हुई है जिसे आवारा गोवंश रौंदकर खराब कर रहे थे। कई बीघा फसल खराब हो चुकी थी। किसानों ने इसकी शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से की। लेकिन अधिकारियों ने किसानों की शिकायत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे परेशान होकर किसानों ने रविवार शाम को गांव में घूम रही 250 गायों को विद्यालय में बंद कर दिया।
प्रशासन के खिलाफ था रोष
सोमवार शाम को प्रशासन ने विद्यालय में बंद करीब 100 सांड़ों को चार डीसीएम में भरकर गौशाला भिजवाया था। लेकिन करीब 150 गाय विद्यालय में बंद थी। इनको भी किसान गौशाला में भेजने की मांग कर रहे थे। किसानो ने कहा है कि जब तक सभी गाय गौशाला नही भेजी जा रही है तब तक धरना जारी रहेगा। लेकिन बुधवार दोपहर तक एक भी प्रशासनिक अधिकारी धरनास्थल पर नही पहुचा थे। जिसके चलते किसानो में प्रशासन के खिलाफ रोष था।
पत्रिका ने प्रमुखता से छापी खबर
प्रशासन की इस अनदेखी के कारण पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुधवार को भी नही खुला। जिसके कारण बच्चो को प्राथमिक विद्यालय में ही पढाना पडा। इससे बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड हो रहा था। बुधवार दोपहर को पत्रिका ने धरने की खबर को प्रशासनिक अधिकारियो से बात कर प्रमुखता से छापा। खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया।
गौशाला भेजी गाय
एसडीएम सदर गरिमा सिंह बुधवार शाम पांच बजे छह गाड़ियां लेकर गांव में पहुंच गई। उन्होने धरनास्थल पर मौजूद किसानो से बात की। एसडीएम गरिमा सिंह ने किसानो से कहा कि सभी गायो को डीसीएम में भरकर गौशाला भिजवाया जा रहा है। जिस पर किसानो ने धरना समाप्त कर दिया। गायो को डीसीएम में लादकर गौशाला भेज दिया। वहीं किसानो ने पत्रिका टीम को धन्यवाद बोला है। उन्होने कहा है कि यह किसानो की जीत है।
ये बोले अधिकारी
इस सबंध में उपजिलाधिकारी सदर गरिमा सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय में बंद गायों को गौशाला में भेज दिया गया है। किसानों ने धरना समाप्त कर दिया है।
इनपुट: देवेश शर्मा
Published on:
29 Jan 2020 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
