हादसे के बाद कुछ राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से कई लोग पीड़ितों की मदद करने के बजाय टैंकर से बह रहे तेल को लूटने में जुट गए। आसपास के गांवों से लोग बाल्टी, बोतल और डिब्बे लेकर पहुंचे और टैंकर से गिर रहे तेल को भरकर ले जाने लगे। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग अपनी गाड़ियों और बाइकों में तेल से भरे कंटेनर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।