आगरा. कोरोना काल में यात्रियों की कमी के कारण दिल्ली और जयपुर की उड़ाने आगरा से बंद पड़ी हैं। वहीं, ताजमहल को पर्यटकों के लिए खोले जाने के बाद फिर से उड़ानें शुरू करने की जद्दोजहद शुरू हो गई है। तीन विमानन कंपनियों ने 25 अक्तूबर से छह शहरों के लिए उड़ान शुरू करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से समय की मांग की है। इनमें लखनऊ, बंगलूरू, अहमदाबाद, भाेपाल, वाराणसी और दिल्ली शामिल हैं।