12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसएन मेडिकल कॉलेज में कुछ इस तरह की जा रही अनोखी सेवा, देखें वीडियो

भूख चीज क्या मत पूछो करम ये रुलाती तड़पाती सताती बहुत निशा कटती नही नीर के सहारे दिन दोपहर तारे दिखाती बहुत

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Sep 29, 2018

anil jain

anil jain

आगरा। भूख चीज क्या मत पूछो करम
ये रुलाती तड़पाती सताती बहुत
निशा कटती नही नीर के सहारे
दिन दोपहर तारे दिखाती बहुत

भूख की पीड़ा वही समझ सकता है जो भूखा हो। लोगों की भूख मिटाने का काम कर रहे हैं जाने-माने रंगकर्मी और फिल्म कलाकार अनिल जैन। वे एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रत्येक वार्ड में जाकर आवाज लगाते हैं खाना खा लो भाई। और लोग आ जाते हैं। भोजन करते हैं। दुआ देते हैं। अनिल जैन वर्षों इस कार्य में रत हैं। वे भोजन कराकर कोई दया नहीं कर रहे हैं, बल्कि ‘स्वांतः सुखाय’ के लिए कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

ऐसा रोग जो होता है एक को और दवा खाता है पूरा परिवार, देखें वीडियो

भूख मिटाने का कार्य

असल में सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं। दूर-दूर से आते हैं। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को तो भोजन मिल जाता है, लेकिन तीमारदार क्या करें? जो गरीब लोग 50-60 किलोमीटर दूर से आ रहे हैं, उनका क्या हो? इनकी भूख मिटाने का काम किया जा रहा है अमृतमयी चेरेटिबेल ट्रस्ट। संस्था का कार्यालय स्त्री रोग विभाग में है। यहां सबको मुफ्त भोजन दिया जाता है। इतना ही नहीं, वार्ड में जाकर भी भोजन वितरण किया जाता है। वर्षों से यह काम चल रहा है। वार्डों में जाकर भोजन वितरण का जिम्मा संभाल रखा है रंगकर्मी अनिल जैन ने। जब वे आगरा से बाहर होते हैं, तभी यह क्रम टूटता है। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रतिदिन भोजन वितरण चलता रहता है।

यह भी पढ़ें

Bitiya@work: बेटियों ने जब जाना किस तरह उन्हें मिलती हैं शहर के साथ देश दुनियां की खबरें, तो क्या था उनका रिएक्शन, देखें वीडियो

सुबह चाय भी मिलती है

अमृतमयी चेरेटिबेल ट्रस्ट की कैंटीन में सुबह छह बजे चाय, 6.30 बजे से दलिया, टोस्ट या बिस्कुट, प्रातः 10 से 12 बजे तक भोजन, शाम चार से पांच बजे तक खिचड़ी का वितरण किया जाता है। प्रत्येक शनिवार को शाम छह बजे से पूरी सब्जी और मिठाई मिलती है। रैन बसेरा भी चलाया जा रहा है। सबकुछ निःशुल्क है। पानी की बोतल 10 रुपये में एक और 15 रुपये में दो मिलती हैं।

यह भी पढ़ें

Bitiya@work: जब अनुषा पहुंची पापा के आॅफिस, तो घर देरी से आने की शिकायत भी हो गई दूर

कार्यकर्ता सेवाभावी

ट्रस्ट में कार्य करने वाले लोग भी निःशुल्क काम करते हैं। रिटायरमेंट के बाद यहां सेवा दे रहे हैं। सबका कहना यह है कि यहां काम करके आत्मसंतोष मिलता है। सुरेशचंद अग्रवाल ने बताया कि वे दो साल से यहां सेवा कर रहे हैं। नगर निगम से रिटायर शर्माजी ने बताया वे पांच साल से सेवा कर रहे हैं। अम्बरीश सक्सेना ने बताया कि आत्मसंतोष है। वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल जैन ने बताया कि यहां आकर लगता है कि दो घंटे काम किया। बाकी समय तो ऐसे ही निकल जाता है।

यह भी पढ़ें

किसानों की इस समस्या को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग