
Free Roadways service
आगरा। रक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा का तोहफा तो मिला, लेकिन रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर ही हालात इस कदर दिखे, कि बसों के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ गया। शहर के मुख्य आईएसबीटी पर तो यात्रियों की भीड़ थी ही, साथ ही भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के नीचे भाई और बहनों की बडी संख्या बस का इंतजार करती देखी गई। बहनें के पास इंतजार के अलावा कोई रास्ता नहीं था, तो भाइयों ने तो रोडवेज बस में लटक कर सफर किया।
550 बसें की गईं तैयार फिर भी ये हालात
रक्षाबंधनर पर यात्रियों का सफर आसान करने के लिए परिवहन विभाग ने परिक्षेत्र में 550 रोडवेज बसों को विभिन्न रूटों के लिए तैयार किया था, जिससे यात्रियों को कोई समस्या न आये, लेकिन रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर नजारा चौंकाने वाला दिखाई दिया। इतनी बड़ी संख्या में बसें भी कम पड़ गईं।
रात से पहले ही हाउसफुल
25 अगस्त की रात 12 बजे से रक्षाबंधन के दिन 26 अगस्त की रात 12 बजे तक सफर मुफ्त होगा। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 564 में से 550 बसों को रक्षाबंधन के दिन रूटों पर दौड़ाने की तैयारी है। निगम के चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। वहीं हालत ये है कि फ्री सेवा शुरू होने से पहले ही रोडवेज की बसों ने दम तोड़ना शुरू कर दिया। बसें खचाखच भरकर चल रही हैं। बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है।
Published on:
25 Aug 2018 09:04 pm
