31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ganesh Chaturthi 2017: गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी न देखें चंद्रमा वर्ना लग सकता है बड़ा कलंक

 गणपति बप्पा के श्राप के कारण Ganesh Chaturthi के दिन चंद्रमा देखना निषेध बताया गया है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Aug 21, 2017

Ganesh Chaturthi 2017

Ganesh Chaturthi

Agra News - हर साल धूमधाम से मनाया जाने वाला गणेशोत्सव इस बार 25 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर तक चलेगा। 31 अगस्त और 1 सितंबर दोनों ही दिन दशमी होने के कारण यह पर्व इस साल दस दिनों के बजाय 11 दिनों तक मनाया जाएगा। ग्यारहवें दिन यानी अनंत चौदस के दिन घर आए गणपति का विसर्जन किया जाएगा। लेेकिन इस उत्साह भरे माहौल में एक बात का विशेष ध्यान रखें कि 25 तारीख को यानी Ganesh Chaturthi के दिन भूलकर भी चंद्र दर्शन न करें वर्ना आपके उपर बड़ा कलंक लग सकता है।

ये है मान्यता
एक दिन गणपति चूहे की सवारी करते हुए गिर पड़े तो चंद्र ने उन्हें देख लिया और हंसने लगे। चंद्रमा को हंसी उड़ाते देख गणपति को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने चंद्र को श्राप दिया कि अब से तुम्हें कोई देखना पसंद नहीं करेगा। जो तुम्हे देखेगा वह कलंकित हो जाएगा। इस श्राप से चंद्र बहुुत दुखी हो गए। तब सभी देवताओं ने गणपति की साथ मिलकर पूजा अर्चना कर उनका आवाह्न किया तो गणपति ने प्रसन्न होकर उनसे वरदान मांगने को कहा। तब देवताओं ने विनती की कि आप गणेश को श्राप मुक्त कर दो। तब गणपति ने कहा कि मैं अपना श्राप तो वापस नहीं ले सकता लेकिन इसमें कुछ बदलाव जरूर कर सकता हूं। भगवान गणेश ने कहा कि चंद्र का ये श्राप सिर्फ एक ही दिन मान्य रहेगा। इसलिए चतुर्थी के दिन यदि अनजाने में चंद्र के दर्शन हो भी जाएं तो इससे बचने के लिए छोटा सा कंकर या पत्थर का टुकड़ा लेकर किसी की छत पर फेंके। ऐसा करने से चंद्र दर्शन से लगने वाले कलंक से बचाव हो सकता है। इसलिए इस चतुर्थी को पत्थर चौथ भी कहते है।

इन चीजों से करें गणपति का स्वागत
Ganesh Chaturthi के दिन घर आए मेहमान गणपति बप्पा को उनकी पसंदीदा चीजें अर्पित करके उनका भव्य स्वागत करें। इससे गणपति प्रसन्न होंगे और कष्टों का निवारण करेंगे। इस दिन गणपति को लड्डू और मोदक अर्पित करें। माना जाता है कि इसे देखकर वे स्वयं को रोक नहीं पाते। दूर्वा घास कहीं भी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। दूर्वा गणेश भगवान को बेहद पसंद है क्योंकि इसमें अमृत पाया जाता है। माना जाता है जो व्यक्ति गणपति का पूजन दूर्वा से करता उसके घर में धन धान्य की कोई कमी नहीं रहती। इसलिए ऐसे मौके पर गणपति को दूर्वा घास चढ़ाएं। गणेश भगवान को घी बेहद पसंद है। इसलिए उनकी पूजा के समय उनके समक्ष घी का दीपक अवश्य जलाएं।