
यह वास्तव में गुरु नानक देव का चमत्कार है, देखें वीडियो
आगरा। गुरु नानक देव महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा में लाखों भक्त पहुंचे। आगरा में सिखों की संख्या तो करीब 50 हजार ही है, लेकिन पहुंचने वाले लाखों में थे। स्पष्ट है कि गुरु नानक देव के सिद्धांतों में विश्वास करने वालों में गैर सिख अधिक हैं।
अभूतपूर्व दृश्य
मंगलवार की रात्रि में गुरुद्वारा गुरु का ताल पर जो कुछ दिखाई दिया, वह वास्तव में अभूतपूर्व था। दिखाई दे रहे थे तो सिर। सभी के सिर पर वस्त्र। गुरु के दरबार में मत्था टेकने वालों की लम्बी पंक्तियां। हजारों की संख्या में। अबाल, वृद्ध, नर, नारी.. हर कोई आतुर। गुरु के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए। इसके बाद भी कोई धक्का-मुक्की नहीं। कोई दुर्घटना नहीं।
एक साथ पांच हजार श्रद्धालुओं के लिए लंगर
गुरुद्वारा गुरु का ताल में लंगर ऊपर के हॉल में चलता है, लेकिन गुरु नानक देव महाराज के जन्मदिवस पर नीचे के बायीं ओर बने हॉल में की गई थी। इसी हॉल में शरद पूर्णिमा पर अस्थमा की दवा दी जाती है। एक बार में पांच हजार श्रद्धालुओं के लिए लंग की व्यवस्था। जितने श्रद्धालु लंग छक रहे थे, उतने ही बाहर प्रतीक्षारत थे। सब पंक्तिबद्ध खड़े थे। बिना प्रसाद लिए तो जाना ही नहीं है।
सब गुरु की कृपा हैः प्रीतम सिंह
गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि सब गुरु की कृपा है। हमारे सैकड़ों सेवादार व्यवस्था में लगे हुए हैं। भीड़ को नियंत्रण की योजना बहुत पहले ही बना ली गई थी। सबको पता है क्या करना है और क्या नहीं। गुरुद्वारा गुरु का ताल के मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह और समन्वयक शांति दूत बंटी ग्रोवर ने बताया कि यहां हर कोई श्रद्धा के साथ आता है। गुरु की कृपा से किसी के साथ कोई अनहोनी नहीं होती है। सुबह से लेक रात्रि तक लाखों श्रद्धालु आए।
Published on:
13 Nov 2019 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
