26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक, इजरायल पर्यटकों ने उड़ाया ड्रोन

इजराइल के पर्यटकों ने होटल की छत से ताजमहल के ऊपर ड्रोन उड़ा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 10 Aug 2018, 3:25 PM IST

ताजमहल

ताजमहल

आगरा। ताजमहल की सुरक्षा में शुक्रवार सुबह बड़ी चूक हुई। इजराइल के पर्यटकों ने होटल की छत से ताजमहल के ऊपर ड्रोन उड़ा दिया। ड्रोन को उड़ता देख पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। पुलिस की गाड़ियां दौड़ पड़ीं आनन फानन में पुलिय होटल पहुंच गई। मैनेजर और पर्यटकों को पुलिस अपने साथ पर्यटन थाने ले आई। ड्रोन जब्त कर तीनों से पूछताछ की गई।

ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस के जवान ने पांच रुपये के लिए की इतनी शर्मनाक हरकत, चौकी हुई खून से लथपथ, देखें वीडियो

यहां का है मामला
फतेहाबाद रोड स्थित होटल साईं में इजराइल के पर्यटक ताजमहल घूमने आये हुए हैं। घटना शुक्रवार सुबह छह बजे की है। होटल की छत पर चढ़कर इजराइल के पर्यटकों ने ड्रोन उड़ाना शुरू कर दिया। ताजमहल के ऊपर ड्रोन उड़ते देख एएसआई के जवानों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो ड्रोन कैमरा फतेहाबाद रोड स्थित होटल से संचालित होता दिखा। पर्यटन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और होटल मैनेजर और पर्यटकों को अपने साथ पर्यटन थाना ले आई।

ये भी पढ़ें - दरोगा जी पहले तो अकड़े, लेकिन टी शर्ट और शॉर्ट्स वाले युवक को जब पहचाना, तो छूट गए पसीने और फिर... देखें वीडियो

मुकदमा हुआ दर्ज
पुलिस ने होटल के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पर्यटकों को पूछताछ के बाद पुलिस ने जाने दिया। पुलिस के अनुसार पर्यटकों को नियमों की जानकारी नहीं थी, लेकिन होटल मैनेजर के खिलाफ इसलिए मुकदमा दर्ज हुआ है, क्योंकि मैनेजर ने पर्यटकों को नियमों की जानकारी नहीं दी थी। बता दें कि ताज पर ड्रोन उड़ाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें - गर्लफ्रेंड ने लव लेटर में लिख दी ऐसी बात, जिसे पढ़ने के बाद प्रेमी ने कर ली आत्महत्या...

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग