9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने दिए साफ संकेत, इन मंत्रियों और विधायकों के कटेंगे टिकट

UP Assembly Elections 2022 : आगरा में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायकों से दो टूक कहा अपनी उपलब्धियां जनता के सामने लाएं।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

lokesh verma

Aug 09, 2021

jp-nadda.jpg

आगरा. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) को लेकर भाजपा (BJP) समेत तमाम दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में रविवार को आगरा में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक कर चुनाव को लेकर मंथन किया गया। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) ने संकेत दिया कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में नॉन परफॉर्मिंग मंत्री और विधायकों के टिकट कट सकते हैं। नड्डा ने बैठक में मौजूद विधायकों से दो टूक कहा कि उनकी अब तक की जो भी उपलब्धियां हैं, उन्हें जनता के सामने लाएं। जनता के बीच जाकर अपने कार्यों के बारे में बताएं।

यह भी पढ़ें- 'अब्बाजान' मामले में शिवपाल यादव ने लिया अखिलेश का पक्ष, सीएम योगी को दी यह सलाह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में जेपी नड्‌डा ने कहा कि अब विधानसभा चुनाव 2022 को बहुत कम समय बचा है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। केंद्र के साथ प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। इसके साथ ही बूथ को मजबूत बनाने के लिए प्रवास की संख्या बढ़ाने पर जो दिया जाए। संगठन के कार्यक्रमों को शत-प्रतिशत धरातल तक उतारें। नड्‌डा ने कहा कि संगठन को और मजबूत करने के लिए हर समय विचार करें।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने ब्रज में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने मंत्री और विधायकों के साथ कार्यकर्ताओं के सामने एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी फिरोजाबाद, एटा मेडिकल कॉलेज, आगरा में प्रस्तावित छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय जैसे विषयों को रखा। इस दौरान सीएम योगी और नड्डा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों से कहा कि आपसी सामंजस्य के साथ चुनाव में जुट जाएं। भाजपा अध्यक्ष और सीएम योगी ने करीब सात घंटे संगठनात्मक बैठक में चिंतन किया।

यह भी पढ़ें- सपा ने तीन दलों से गठबंधन, ओम प्रकाश राजभर भी गठजोड़ में आने को लालायित