scriptये आसान सा उपाय आजमाने से बन जाएंगे सारे बिगड़े काम | know effects and miracles of different colors in your life | Patrika News
आगरा

ये आसान सा उपाय आजमाने से बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया रंगों का महत्व और उससे मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा के बारे में।

आगराApr 30, 2018 / 12:22 pm

suchita mishra

color

color

रंगों का सीधा संबंध ऊर्जा से होता है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक यदि हम अपने दैनिक जीवन में दिन के अनुसार रंग को धारण करें तो हमारी सकारात्मक ऊर्जा का स्तर काफी बढ़ जाता है और हमारे सारे काम बनते चले जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रंगों का सीधा संबंध हमारे ग्रहों से होता है। दिन के अनुसार रंग धारण करने से उस ग्रह का प्रभाव हमारे जीवन में बढ़ जाता है और हमारे व्यक्त्वि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से जानते हैं कि किस दिन कौन सा रंग पहनना हमारे लिए शुभ है।
1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है और इसका स्वामी चंद्र होता है। चंद्र शीतलता का प्रतीक है इसलिए इस दिन सफ़ेद और एकदम हल्के रंग का वस्त्र पहनाना फायदेमंद होता है। जैसे सफेद, सिल्वर, क्रीम, हल्का गुलाबी, हल्का नीला, आसमानी और हल्का पीला। ऐसा करने से कुंडली में चंद्र से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही यह डिप्रेशन में लाभदायक है।
2. मंगलवार बजरंगबली का दिन है। इस दिन भगवा, नारंगी, पीला, सिंदूरी-संतरा जैसे रंग पहनना फायदेमंद होता है। यह रंग दिन को स्फूर्ति और वीरता प्रदान करता है और दिन को आकर्षक बनाता है। मंगलवार के दिन लाल कपड़े पहनने से भीतरी उत्साह और कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
3. बुधवार को गणेशजी का दिन कहा जाता है। गणेशजी को हरा रंग प्रिय होता है इसीलिए उन्हें दूर्वा घास भी चढ़ाई जाती है। इसलिए बुधवार को हरे रंग का वस्त्र पहनें। इस दिन बुध ग्रह भी इसी रंग में दिखाई देता है। इसे पहनने से बुध संबंधी समस्याएं नहीं होंगी।
4. गुरुवार, विष्णु भगवान का दिन माना जाता है। उन्हें पीला रंग पसंद होता है। इसलिए गुरूवार को पीला रंग धारण करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा सुनहरा नारंगी रंग पहन सकते है। इससे आपका दिन शुभ होगा। गुरुवार का दिन बृहस्पति को समर्पित है और बृहस्पति को सभी ग्रहों में गुरु का दर्जा दिया गया है। बृहस्पति भाग्य, संपन्नता, धन और संतान का कारक है।
5. यह दिन जगतजननी और देवियों का दिन माना जाता है। देवी मां को सबसे ज्यादा लाल रंग प्रिय होता है। वैसे तो इस दिन सारे गहरे रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। लेकिन लाल रंग धारण करना अच्छा रहेगा। साथ ही इस दिन फूलों वाले प्रिंटेड कपडे पहनना भी शुभ और मंगलकारी होता है।
6. शनिवार शनि देव का दिन होता है। इस दिन गहरा काला, गहरा नीला, गहरा भूरा, गहरा हरा, जामुनी, बैंगनी, जो काला सामान दिखाई दे वैसे रंग के कपड़े धारण करना अच्छा और लाभदायक रहता है। यह सारे रंग आपको आत्मविश्वास और उत्साहित बनाते हैं और हर क्षेत्र में सफलता प्रदान करते हैं।
7. रविवार सूर्य देव का दिन कहा जाता है। इस दिन गुलाबी, संतरा, नारंगी, सुनहरा रंग धारण करें। इस दिन खिले खिले रंग पहनने से दिन अच्छा गुजरता है और स्वभाव में तेज आता है।
विशेषज्ञ की राय
ज्योतिषाचार्य डॉ अरबिंद मिश्र बताते हैं कि दिन के हिसाब से पहने गए रंग से हमारे दिनभर के सभी काम बनते हैं। मानसिक रूप से शांति बनी रहती है। व्यक्ति ऊर्जावान रहता है। वह सारे कार्य बेहतर तरीके से करता है जिससे सफलता के रास्ते खुलते हैं।

Home / Agra / ये आसान सा उपाय आजमाने से बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो