
Girl
आगरा। मां बाप की डांट फटकार अब बच्चे सहन नहीं कर पा रहे हैं। आज आगरा कैंट रेलवे स्टेशन एक मासूम किशोरी मिली। मासूम चेहरा अनजान चेहरों के बीच बेबस नजर आ रहा था। वह आउटर पर खड़ी थी, तभी रेलवे चाइल्ड लाइन के सदस्यों को इसकी जानकारी हुई। उन्होने इस किशोरी से पूछताछ की, तो पता चला कि मां की फटकार से छुब्द होकर वह घर छोड़कर चली आई है।
ये भी पढ़ें -
यहां का मामला
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आउटरीच के दौरान रेलवे चाइल्ड लाइन सदस्य को एक 13 वर्षीय बालिका मिली। बालिका ने बताया कि वह ज़िला राजगढ़ मध्य प्रदेश की रहने वाली है। ये बालिका बेहद सहमी हुई थी। चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने इस बालिका से पूछा कि वह यहां अकेली क्या कर रही है, तो उसने बताया कि उसकी माँ द्वारा उसे डांटा गया था। अतः वह नाराज़ होकर घर छोड़कर चली आई है।
ये भी पढ़ें -
परिजनों को किया संपर्क
इसके बाद रेलवे चाइल्ड लाइन आगरा सदस्य ने बालिका की जीडी थाना जीआरपी आगरा कैंट से करायी और बालिका का मेडिकल कराकर चाइल्ड लाइन कार्यालय लेकर आये। इसके बाद चाइल्ड लाइन सदस्य द्वारा थाना बोड़ा के माध्यम से बालिका के परिजनों से सम्पर्क किया गया, तब बालिका के परिजनों ने कहा कि वह कल आगरा आ जायेंगे। रेलवे चाइल्ड लाइन कोऑर्डिनेटर नरेन्द्र परिहार ने बताया कि बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष उसके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
ये भी पढ़ें -
Published on:
11 Mar 2018 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
