
Lok Sabha Elections Results 2024: 4 जून को खुलेगा इन दिग्गजों की किस्मत का पिटारा, ब्रज क्षेत्र की आठ सीटों का क्या होगा परिणाम?
Lok Sabha Elections Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का पिटारा मंगलवार को खुल जाएगा। दोपहर दो बजे तक दिल्ली में बनने वाली सरकार की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। लोकसभा चुनाव परिणामों के साथ ही प्रदेश की योगी मंत्रीमंडल में गद्दीनशीनों और विधायकों के भी कद तय करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ब्रज क्षेत्र के आठ जिलों से योगी सरकार में पांच मंत्री हैं जिनमें से तीन मंत्री आगरा जिले से हैं। वहीं फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल ने बगावत कर दी है। उनके पुत्र डा. रामेश्वर सिंह ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा है। विधायक बाबूलाल अपने पुत्र के समर्थन में रहे। बाबूलाल ने 2022 में फतेहपुर सीकरी विधानसभा पर 47269 वोटों से जीत हासिल की थी।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने आगरा की दोनों सीटें जीती तो वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था। जिले की सभी नौ सीट भाजपा की झोली गई में गई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव आए तो एक बार फिर जनता ने भाजपा का साथ दिया। फतेहपुर सीकरी में तो राजकुमार चाहर को प्रचंड बहुमत मिला।
आगरा सीट पर प्रो. एसपी सिंह बघेल ने जीत हासिल की। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष को ऑल आउट कर दिया। सभी नौ सीटों पर भाजपा का कब्जा हुआ। कुछ ऐसी ही स्थिति ब्रज की अन्य सीटों पर रही। 2014 के लोकसभा में मैनपुरी व फिरोजाबाद को छोड़कर सभी सीटें भाजपा के खाते में थीं। इसी तरह 2019 में भगवा खेमे को यही परिणाम मिले थे।
2024 के लोकसभा चुनाव का पिटारा मंगलवार को खुल जाएगा। इस चुनाव में भाजपा सहित सभी दलों ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। मंगलवार को पता चल जाएगा कि किस प्रत्याशी को क्या मिला है। इसी के साथ भी भाजपा के विधायकों के और मंत्रियों को कद भी तय करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
प्रदेश की कैबिनेट में ब्रज क्षेत्र के आठ जिलों से पांच मंत्री हैं। इनमें मैनपुरी सदर से विधायक ठाकुर जयवीर सिंह पर्यटन मंत्री हैं। भाजपा ने जयवीर सिंह को मैनपुरी लोकसभा से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के सामने खड़ा किया है। योगेंद्र उपाध्याय, बेबीरानी मौर्य, मथुरा चौधरी, लक्ष्मीनारायण और धर्मवीर प्रजापति सहित 30 विधायकों की परीक्षा है।
-आगरा से प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट
संबंधित विषय:
Published on:
03 Jun 2024 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
