आगरा। किसानों द्वारा नए नलकूप के लिए जो बिजली का संयोजन लिया जाता था, उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगा था। फतेहपुरसीकरी के सांसद चौधरी का दावा है कि उन्होंने सात जून 2018 को उप्र के मुख्यमंत्री योगी और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से लिखित में मांग की थी कि किसान हित में इसको हटाया जाए। इसके बाद जीएसटी को हटाया गया है। वहीं सपा नेताओं ने मांग की है कि पूर्व में जो जीएसटी सरकार ने जमा कराया है सरकार उसे लौटाए।