7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

November Holidays List 2024: नवंबर में छुट्टियों की भरमार, जानें कब और क्यों बंद रहेंगे दफ्तर और बैंक

November Holidays 2024: नवंबर महीना अपने साथ छुट्टियों की भरमार लेकर आया है। महीने में ऐसी कई छुट्टियां पड़ रही हैं, जिन पर स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि यह कब और क्यों पड़ रही हैं...

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Sanjana Singh

Nov 01, 2024

November Holidays 2024

November Holidays 2024: अक्टूबर का महीना खत्म हुआ और नवंबर का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने की शुरुआत ही लगातार छुट्टियों से हुई है। महीने के पहले हफ्ते में ही 3 छुट्टियां हैं। 1 नवंबर को सरकार ने राज्य में छुट्टी की घोषणा की है। वहीं, 2 को गोवर्धन पूजा की तो 3 नवंबर को रविवार की छुट्टी है।

सरकारी कैलेंडर में नवंबर महीने में बार छुट्टियों की भरमार है। यूपी के सरकारी कैलेंडर में नवंबर महीने में तीन राजपत्रित अवकाश और तीन निर्बन्धित अवकाश हैं। आइए देखते हैं कि इस पूरे महीने में कितने दिन बैंक स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे

नवंबर में किस-किस दिन रहेगी छुट्टी?

उत्तर प्रदेश में नवंबर 2024 में तीन राजपत्रित अवकाश हैं। इनमें से पहली छुट्टी दो नवंबर को है। दूसरी छुट्टी तीन नवंबर को भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती के मौके पर है। वहीं, महीने की तीसरी छुट्टी राजपत्रित अवकाश 15 नवंबर को है। इस दिन गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली है।

नवंबर महीने में पड़ने वाले निर्बन्धित अवकाशों की बात करें तो उनकी संख्या तीन है। नवंबर महीने में सात नवंबर को छठ पूजा, 16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस है। आपको बता दें कि राज्य के कर्मचारी साल में दो निर्बन्धित अवकाश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 9 नवंबर को नहीं मिलेगी छुट्टी, शनिवार को खुलेंगे सभी सरकारी दफ्तर

नवंबर 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

1 नवंबर- दिवाली, कुट महोत्सव और कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर में बैंकों की छुट्टी रहेंगे।
2 नवंबर- दिवाली (बलिप्रतिपदा)/बालीपद्यमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष दिवस पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बैंकों की अवकाश है।
3 नवंबर- रविवार
10 नवंबर- रविवार
15 नवंबर- मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

16 नवंबर- वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस
17 नवंबर- रविवार
24 नवंबर- गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस