31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

26 दिसंबर के बाद प्याज हो जाएगा सस्ता, आज का भाव 80 के पार

प्याज का रेट फुटकर में पहुंचा 80 से 100 रुपये प्रतिकिलो।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 8 Dec 2019, 11:49 AM IST

onion.jpg

आगरा। प्याज की कीमत रुला रही है। फुटकर की बात करें, तो प्याज का रेट 80 से 100 रुपये प्रतिकिलो पहुंच चुका है। वहीं मंडी में राहत है, लेकिन यहां समस्या ये है कि कम मात्रा में प्याज नहीं मिलता है। थोक में प्याज का रेट 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो का है। मंडी में बैठे प्याज के आड़ितियों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर से प्याज का रेट गिरना शुरू हो जाएगा। वहीं इससे पहले प्याज का रेट और भी बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें - सपा नेता की दबंगई, पैसे मांगने पर गैराज मालिक को कार के बोनेट पर बैठाकर दौड़ाई कार, LIVE वीडियो हुआ वायरल

गायब हुआ प्याज
प्याज की बात करें, तो पिछले डेढ़ माह से प्याज रिकॉर्डतोड़ महंगा हुआ है। फुटकर की बात की जाए, तो प्याज 60 रुपये प्रतिकिलो से नीचे के रेट पर नहीं पहुंचा है। इसका बड़ा कारण है कि मंडी में प्याज की आवक कम हुई। वहीं मौसम ने प्याज को काफी प्रभावित किया। बेमौसम बारिश के चलते प्याज सड़ गई, वहीं जो गीली प्याज मंडी में पहुंची, वो भी बहुत अधिक मात्रा में सड़ी गली निकली, जिसके चलते प्याज का रेट बढ़ गया।

ये भी पढ़ें - पथराव और फायरिंग से दहला सेमरी का ताल, पुलिस ने संभाला मोर्चा, देखें वीडियो

26 के बाद गिरावट
सिकंदरा सब्जी मंडी में प्याज के थोक व्यापारी गौरव ने बताया कि 26 दिसंबर के बाद प्याज का रेट गिरना शुरू हो जाएगा। कारण है कि इसके बाद राजस्थान की अलवर मंडी से प्याज की आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में प्याज के भाव गिरने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि सिंकदरा सब्जी मंडी में दो महीने पहले तक जो प्याज रोजाना 1600 कुंतल आता था, अब घटकर 300 कुंतल तक रह गया है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश